{"_id":"6570e5b6533dbbe790000d93","slug":"attempt-to-rape-an-eight-year-old-girl-youth-arrested-panipat-news-c-244-1-sknl1015-10232-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। शहर के एक सेक्टर में ट्यूशन पर जा रही आठ वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी युवक बच्ची को एक खाली मकान में लेकर गया। इस दौरान बच्ची की आवाज सुनकर पास से गुजर रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मकान के अंदर पहुंची और शोर मचाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को नए बस अड्डे से गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम एक सेक्टर में आठ वर्षीय बच्ची ट्यूशन पर जा रही थी। रास्ते में उसे 29 वर्षीय राजू निवासी किशनगंज, बिहार मिला। वह बच्ची को उठाकर पास के एक खाली मकान में ले गया। जहां पर उसने बच्ची के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। इस दौरान गली से गुजर रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बच्ची का शोर सुना तो वह मकान में पहुंची। उसने देखा आरोपी युवक आपत्तिजनक हालत में था और बच्ची से गलत काम करने का प्रयास कर रहा था। बुजुर्ग ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद बुजुर्ग महिला बच्ची को लेकर उनके घर पहुंची और घटना से अवगत कराया। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पांच टीम गठित, खंगाले सीसीटीवी कैमरे
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आते ही पांच टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पांचों टीमों ने पहले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। एक कैमरे में आरोपी जाता दिखा, उसकी पहचान कर आरोपी को नए बस अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी वहां से बिहार भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
आरोपी का पहले भी रह चुका आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। आरोपी के खिलाफ किला थाना व चांदनीबाग थाना में वर्ष 2019 व 20 में छेड़छाड़ के पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी दोनों मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और पांच-पांच माह की जेल काट चुका है, आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर आया हुआ था।
वर्जन
परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को कुछ घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसको बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
- इंस्पेक्टर राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना पुलिस।