फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempt to kidnap a fifth class student, he jumped from the bike

Panipat News: पांचवीं कक्षा के छात्र का अपहरण का प्रयास, बाइक से कूदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a fifth class student, he jumped from the bike
इसराना। इसराना की जीतराम कॉलोनी निवासी पांचवीं कक्षा के छात्र काे एक मोटरसाइकिल सवार ने अगवा कर लिया। छात्र दुकान पर सामान लेने के लिया गया था। मोटरसाइकिल सवार ने बच्चे को उसके पिता का दोस्त बताकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। जब वह बच्चे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर परढ़ाना गांव की ओर जाने लगा तो छात्र पुलिस थाने के सामने मोटरसाइकिल से कूद गया और घर आकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत इसराना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इसराना में दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्चे को अगवा करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इसराना की जीत राम कॉलोनी निवासी गंगाराम की पत्नी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रितेश पांचवीं कक्षा का छात्र है। वह मंगलवार को घर से दुकान पर सामान लेने गया था। इस दौरान बाजार में एक मोटरसाइकिल सवार ने रितेश से पूछा कि बेटा कहां जा रहा है। वह उसके पिता को जानता है और वह उसे घर के पास छोड़ देगा। इसके बाद उसने रितेश को मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और परढ़ाना गांव की तरफ जाने लगा। इसराना थाने के पास बने ब्रेकर पर अपहरणकर्ता ने मोटरसाइकिल को धीमा किया तो रितेश मोटरसाइकिल से कूद गया। इससे उसके हाथ व पैरों में चोटें आई। वहीं मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया। जब वह घर पहुंचा तो काफी डरा हुआ था। उसने उसे सारी बातें अपनी मां को बताईं।
विज्ञापन


वर्जन-
इसराना पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया है मामले को लेकर पुलिस गंभीर है। बाजार व थाना के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जल्दी ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed