{"_id":"6488dd2643d2b1667700a3f4","slug":"attacked-the-family-by-entering-the-house-broke-the-glass-of-the-car-panipat-news-c-244-1-sknl1015-818-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े
विज्ञापन
पानीपत। वधावाराम कॉलोनी में मकान के सामने गाड़ी खड़ी करने की रंजिश में पड़ोसी ने घर में घुसकर एक परिवार पर डंडे से हमला कर दिया। घर के सामान में तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी गाड़ी और ऑटो के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। हमले में घायल परिवार के सदस्यों ने अपना सामान्य अस्पताल में इलाज कराया और मामले की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वधावाराम कॉलोनी निवासी संतोष ने बताया कि उनका व जेठ रामफल का मकान साथ-साथ है। उनके घर के सामने मीनू का मकान है। उसके जेठ के पास आल्टो गाड़ी है, जो गाड़ी को कई बार उनके घर के बाहर खड़ी कर देते थे। इसी रंजिश में सोमवार को मीनू अपने सात साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और उनके पर ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसके जेठ रामफल के घर का दरवाजा तोड़ दिया। उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, दुकान में रखा सामान, टीवी, फ्रिज आदि सब तोड़ दिया। गली में खड़ा ऑटो में भी तोड़फोड़ की। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर भी डंडे से वार किया, जिससे उसके मुंह पर चोट लगी। उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।