फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   attack

भजन गायक पर हमला कर तोड़ी कार, डेबिट कार्ड और 2200 रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
attack
attack - फोटो : Panipat
असंध रोड पुलिस चौकी महज 50 मीटर दूर कार सवार बदमाशों ने भजन गायन और उसके ड्राइवर पर लाठी डंडों से हमला दिया। बदमाशों ने भजन गायक की कार तोड़ दी और नकदी लूटकर फरार हो गए। गायक और उसके ड्राइवर ने कॉलोनी में भागकर अपनी जान बचाई। गायक का कसूर इतना था कि उसकी कार बदमाशों की कार से टच हो गई थी। गायक ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को असंध नाका चौकी पुलिस में लेकर आई। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जौंधन कलां के रहने वाले बिजेंद्र जागरण ने बताया कि वह भजन गायक हैं, मंगलवार रात साढ़े 8 बजे गांव महमदपुर में भजन के लिए साउंड सिस्टम लगवाकर मुरथल निवासी अपने दोस्त प्रवीण और कश्यप कॉलोनी निवासी किन्नर पिंकी के साथ कार से कश्यप कॉलोनी में चल रहे दूसरे जागरण में जा रहे थे। असंध रोड पुलिस चौकी के पास जाम लगा हुआ था। उनकी कार आगे चल रही स्विफ्ट कार से कार छू गई। वह वहां से थोड़ी दूर ही पहुंचे थे कि स्विफ्ट कार ने चालक ने उनको ओवरटेक कर अपनी कार अड़ा दी। कार से 5-6 युवक डंडे लेकर उतरे और कार के शीशे तोड़ दिए। बदमाशों ने उसको कार से निकालकर उन पर भी डंडे बरसा दिए। राहगीरों ने भी बदमाशों को रोकना चाहा तो उनके साथ भी मारपीट की। बदमाश उसकी जेब से 1600 और चालक प्रवीण की जेब से 600 रुपये लूट ले गए। डेबिन कार्ड भी ले गए। तीनों जान बचाने के लिए पास की कॉलोनी में भागे और
विज्ञापन

100 नंबर पर पुलिस को कॉल की। कुछ देर बाद असंध रोड चौकी पुलिस कॉलोनी में पहुंची। वह तीनों पुलिस के साथ पहले चौकी आए और फिर सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन गायक बिजेंद्र ने बताया कि पहले हमले के बाद ही वह पास की कॉलोनी में छुप गए थे। वह अपनी कार को देख रहे थे। उन पर हमला करने के बाद भी बदमाश बेखौफ होकर कार के आसपास ही मंडरा रहे थे। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। बदमाश उसकी कार के डैशबोर्ड से डेबिट कार्ड और कार से चाबी निकालकर ले गए। उसने दो माह पहले ही सिलेरियो कार खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed