फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attack on plumber with bricks and sticks, eight thousand rupees cash snatched

पानीपत: प्लंबर पर ईंट व डंडों से हमला, आठ हजार रुपये नकदी छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Attack on plumber with bricks and sticks, eight thousand rupees cash snatched
पानीपत। गांव रिसालू की बीपीएल कॉलोनी में एक प्लंबर पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर ईंट व डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी जेब से आठ हजार रुपये नकदी भी निकाली है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रिसालू निवासी शेरसिंह ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। वह 25 अगस्त को बीपीएल कॉलोनी, रिसालू में काम पर गया था। उसने चांदराम से अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो शाम करीब चार बजे चांदराम, उसकी पत्नी केला, बेटा विजय, पुत्रवधु , विक्रम और उसकी पत्नी हाथ में डंडा लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। चांद की पत्नी ने उस पर ईंट से वार किया। आरोपी उसकी जेब से आठ हजार रुपये नकदी निकाल ली। उसने फोन कर अपने परिजनों को बुलाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन था, अब छुट्टी मिलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed