फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attack on girlfriend and husband

Panipat News: घर में घुस प्रेमिका व उसके पति पर चाकू से हमला कर किया लहूलुहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Attack on girlfriend and husband
पानीपत/बापौली। रसलापुर गांव में एक युवक ने प्रेमिका और उसके पति पर घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इससे पहले हमले के दौरान आरोपी युवक ने प्रेमिका से कहा कि अगर वह उसकी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं होने देगा। बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ विवाहिता लिव-इन में रही थी, लेकिन कुछ समय पहले ही उसे छोड़कर दोबारा पति के पास आ गई थी।
विज्ञापन

रसलापुर गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसका पिछले पांच साल से पड़ोसी फिरोज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह फिरोज के साथ लिव इन में रहने भी लगी थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और वह फिर पति के पास आकर रहने लगी। इसके बाद से आरोपी फिरोज उस पर साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। वह कुछ दिन पहले अपने मायके गई थी। उसने फिरोज को समझाने के लिए 22 जून को फोन किया। इस दौरान फिरोज बार-बार उसे कहता रहा कि कौन बोल रहा है? फिरोज ने यह रिकॉर्डिंग कर उसके पति के पास भी भेज दी। 24 जून को वह अपनी ससुराल रसलापुर वापस आ गई। वह अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी। तभी रात 12 बजे के करीब फिरोज चाकू लेकर घर में आ धमका और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान पति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी चाकू से हमला किया। शोर शराबे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दंपती ने आरोपी फिरोज से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वर्जन-

बापौली पुलिस थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि महिला और उसके पति पर हमला किया गया है। उनका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed