फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attack on driver and conductor

Panipat News: चालक व परिचालक पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Attack on driver and conductor
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड टोल प्लाजा पर तीन युवकों ने रॉड व लाठी डंडों से हरियाणा रोडवेज के करनाल डिपो के चालक व परिचालक पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिचालक का युवकों के साथ बस में 500 रुपये को लेकर विवाद हुआ था।
युवकों का कहना था कि उन्होंने टिकट के लिए 500 रुपये दिए थे, जबकि परिचालक का कहना था कि उन्होंने 200 रुपये दिए है। इसी बात पर युवकों ने अपने दोस्तों को बुलाकर चालक व परिचालक पर हमला किया। आरोपी यहां मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। परिचालक ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

पानीपत के सींक गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो में बतौर परिचालक कार्यरत है। वह रविवार को चालक सतीश के साथ दिल्ली से करनाल बस लेकर आ रहा था। करनाल बाईपास पर दो युवक बस में सवार हुए थे। इन्होंने दो टिकट मांगी और उसे 200 रुपये का नोट दिया। उसने 170 रुपये की इन्हें दो टिकट दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह युवक कहने लगे कि उन्होंने 500 रुपये का नोट दिया। इस बात पर वह उसके साथ कहासुनी करने लगे। यह युवक सिवाह स्थित बस स्टैंड पर उतर गए। जब वह पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचे और यात्रियों को बस में बैठने लगे तो एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। इन्होंने बस के सामने मोटरसाइकिल अड़ा दी और उन्हें बस से नीचे उतार लिया। रॉड से हमला किया गया। चालक सतीश उसे छुड़ाने लगा तो उस पर भी हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed