फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attack on BA student after getting off the bus

बस से उतारकर बीए के छात्र पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Attack on BA student after getting off the bus
पानीपत। गांव खोतपुरा के पास तीन युवकों ने बीए के छात्र को बस से उतारकर बेरहमी से पीट दिया। छात्र पर लाठी डंडों से हमला किया गया। आरोपी छात्र को जान से मारने धमकी देकर फरार हो गए। छात्र ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को घटना की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बराना निवासी नीरज ने बताया कि वह एसडी पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। शुक्रवार सुबह कॉलेज आने के लिए बस में चढ़ते वक्त भीड़ के कारण वह गांव पल्हेड़ी निवासी एक युवक के ऊपर गिर गया। मोहित ने उसके साथ गालीगलौज की। उसने इसका विरोध किया। इसी रंजिश में कॉलेज से घर आते हुए मोहित ने गांव खोतपुरा के पास बस को रुकवा ली। बिट्टू, सावन और गांव पल्हेड़ी निवासी मोहित ने उसको बस से उतारकर डंडों से बुरी तरह से पीटा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed