{"_id":"b4a924b6324e0c11678d6e0a2735ceaf","slug":"atigation-against-college-management-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज टीचर्स का दो घंटे धरना, संघर्ष की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज टीचर्स का दो घंटे धरना, संघर्ष की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 08 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले एडेड और राजकीय कॉलेजों के शिक्षकों ने कॉलेजों में दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया और सरकार को मांगों के लागू न करने पर संघर्ष की खुली चुनौती दी।
एसोसिएशन ने प्रशासनिक अधिकारियों के मार्फत मानव संसाधन विकास मंत्री व मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा।
ऑल इंडिया फेडरेशन यूनिवर्सिटी और कॉलेज टीचर आर्गनाइजेशन के आह्वान पर शुक्रवार को हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के बैनर तले कॉलेज स्तर पर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया और सरकार की अनदेखी पर चिंता व्यक्त की।
कॉलेज टीचर एसोसिएशन ने दोपहर बारह से दो बजे तक धरना देकर लघु सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के मार्फत मानव संसाधन विकास मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डॉ. आरपी सैनी ने कहा कि कॉलेज टीचर कई समस्याओं से परेशान हैं और एसोसिएशन सरकार के सामने अपनी मांगों को कई बार रख चुकी है।
सरकार समस्याओं को समझते हुए भी समाधान को तैयार नहीं है। जिसके चलते कॉलेज टीचर्स में रोष व्याप्त है। कॉलेज टीचर ने दो घंटे का धरना देकर सरकार और उच्चत्तर शिक्षा विभाग को सचेत किया है।
सरकार उनकी मांगों को लागू नहीं करती है तो वे संघर्ष का रास्ते पर चलने को मजबूर होंगे। वहीं आर्य कॉलेज मे प्रधान डॉ. रामविलास और आईबी कॉलेज के प्रधान पीके नरूला की अध्यक्षता में धरना दिया।
इस मौके पर शिवनारायण, अनिरुद्ध भारती, शिखा गर्ग, डॉ. बीबी शर्मा, संदीप गुप्ता, डॉ. रजनी, सतबीर सिंह, डॉ. अजय गर्ग, नरेश सैनी, रमेश सिंगला, डॉ. अनुराधा, हरजिंद्र, मीनाक्षी, मधु बाला, अनिल वर्मा और सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
कॉलेज टीचर एसोसिएशन ने सरकार और उच्चतर शिक्षा निदेशालय के सामने छह प्रमुख मांगों को रखा। उन्होंने पहली मांग सातवें वेतन आयोग को लेकर पे-रिव्यू कमेटी बैठाने की मांग की।
दूसरी मांग यूजीसी के अनुसार पे स्केल देने की रही। उन्होंने उच्च शिक्षा का बाजारीकरण बंद करने, एपीआई सिस्टम को खत्म करने, पुरानी पेंशन स्कीम, क्रेडिट च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम वापस लिया जाए और उच्च शिक्षकों की लंबी मांगों पर तुरंत विचार कर लागू किया जाए।