{"_id":"47a2dd34786714431bdb2aaf3fa481ab","slug":"athletics-meet-stamina-shown-by-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स मीट में युवाओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स मीट में युवाओं ने दिखाया दमखम
कैथ्ाल
Updated Fri, 01 Nov 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में जिले की पहली एथलेटिक्स मीट
विज्ञापन
का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता
का आयोजन सांसद नवीन जिंदल के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर सांसद जिंदल
की ओर से दिए गए संदेश में खिलाड़ियों को प्रेरित किया गया कि वे एथलेटिक्स
में देश का नाम रोशन करें।
एथलेटिक्स मीट के आयोजक हरजस स्पोर्ट्स एकेडमी के अनिल देवीगढ़ और रोहतास सिवाच ने संकल्प दोहराया कि वे हरियाणा से बड़ी संख्या में ओलंपियन तैयार करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और गोल्ड मेडलिस्ट कविता सिवाच रहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सामने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने में अग्रणी राज्य बने रहने की चुनौती है, लेकिन हमें उम्मीद है कि उभरती खेल प्रतिभाएं हमें हमेशा अव्वल बनाए रखेंगी।
इन्होंने जमाई अपनी धाक
इस प्रतिस्पर्धा में अंडर-14, अंडर-16 और सामान्य वर्गों में हुई लड़के-लड़कियों की दौड़ में पूजा, अमित, कमलजीत, अंकित, मोनिका, चूड़ियाराम, अमन, आशु, विजय, ऋतु, कुसुम, रेणु व संदीप ने बाजी मारी। प्रथम स्थान हासिल करने वालों को सांसद जिंदल की तरफ से 1100, द्वितीय को 700 और तृतीय को 500 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। सांसद नवीन जिंदल के निजी सचिव संदीप सांगवान, खेल मामलों के सलाहकार सुबोध सांगवान और हरियाणा एथलेटिक्स टीम के मैनेजर रोहतास सिवाच ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के मकसद से किया गया है। हम इन प्रतिभाओं को ऐसा प्रशिक्षण देना चाहते हैं, जिससे वे एथलेटिक्स को कैरियर बनाने के लिए प्रेरित हों। शुक्रवार को कई एथलीटों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का नाम चमकाया। कैथल निवासी अंडर-16 राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट चूड़िया राम, नेशनल एथलेटिक्स गोल्ड मेडलिस्ट विजय मलिक जिनका कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 400 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड है, 800 मीटर में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कुरुक्षेत्र निवासी विनोद कुमार, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कैथल के प्रवीण, 100 मीटर के गोल्ड मेडलिस्ट कुरुक्षेत्र के गौरव और लड़कियों की 600 मीटर में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कैथल की कमलदीप ने पूरे उत्साह से एथलेटिक्स मीट में भाग लिया और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स मीट में कैथल के अलावा कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, गुहला-चीका, जींद, पंचकूला और सोनीपत के सौ से ज्यादा एथलीटों ने हिस्सा लिया। आयोजन में गुहला-चीका के कोच सतनाम सिंह, जींद से कोच जितेंद्र बांगड़, राजेश कुमार, कलायत से शिव कुमार और भोपाल सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। सांसद नवीन जिंदल ने इस मौके पर कहा है कि खेल प्रतिभाओं के विकास में सहयोग के लिए वह हमेशा तैयार हैं।