{"_id":"6a67c83c1da10f97a101a96d","slug":"athletes-sweating-it-out-for-upcoming-competitions-preparations-intensify-at-academies-panipat-news-c-244-1-pnp1011-161353-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी, एकेडमियों में तेज हुई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी, एकेडमियों में तेज हुई तैयारियां
Tue, 28 Jul 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में अभ्यास करते हुए खिलाड़ी। खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले में विभिन्न खेल खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद अब खिलाड़ी जिला स्तरीय मुकाबलों की तैयारियों में पूरी तरह जुट गए हैं। विभिन्न खेल एकेडमियों और खेल नर्सरियों में सुबह-शाम खिलाड़ियों का कड़ा अभ्यास जारी है। कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ी तकनीकी कौशल निखारने के साथ-साथ फिटनेस और मानसिक मजबूती पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। हालांकि कुछ खेलों की खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं अभी भी जारी हैं।
जिले की खेल एकेडमियों और नर्सरियों में एथलेटिक्स, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती, बॉक्सिंग सहित अन्य खेलों के खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि उनका लक्ष्य खेल विभाग की ओर से आयोजित राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करना है।
खिलाड़ी अमित, साहिल, काजल और ममता ने बताया कि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए वे प्रतिदिन अनुशासित ढंग से अभ्यास कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि जिला स्तर से आगे बढ़कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।
विज्ञापन
कोच पूनम, सन्नी और प्रवीन ने बताया कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता केवल प्रतिभा पर नहीं, बल्कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास पर निर्भर करती है। इसी उद्देश्य से खिलाड़ियों को सुबह-शाम निर्धारित समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभ्यास के दौरान वार्मअप, तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस और रिकवरी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कई नए खिलाड़ियों ने भी खेल एकेडमियों में प्रवेश लिया है। ये खिलाड़ी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। मेहनत और समर्पण के बल पर उन्हें भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे।