फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Atal canteen is being built in Anaj Mandi with an expenditure of 20 lakhs

Panipat News: अनाज मंडी में 20 लाख से बन रही अटल कैंटीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Atal canteen is being built in Anaj Mandi with an expenditure of 20 lakhs
इसराना। इसराना की अनाज मंडी में गेहूं के सीजन में अस्थाई तौर पर अटल किसान-मजदूर कैंटीन शुरू की गई थी। जिसमें किसानों व मजदूरों को 10 रुपए प्रति थाली खाना मिलता है।मार्केटिंग बोर्ड द्वारा इसराना अनाज मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में कैंटीन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा अब करीब 20 लाख रुपए की लागत से इसराना में अटल कैंटीन की बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। दावा किया गया है कि
विज्ञापन

कैंटीन का निर्माण धान का सीजन शुरू होने तक पूरा कर लिया जाएगा।बताया गया है कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा इन कैंटीनों का संचालन किया जाएगा। इसराना अनाज मंडी में अभी करीब 55 आढ़ती है और हर आढ़ती के पास 8 से 10 तक मजदूर है। इसराना मंडी में आसपास के दर्जनों गांव के किसान अपनी फसल लेकर आते है। इसराना मंडी में स्थायी बिल्डिंग में अटल कैंटीन खुलने से एक हजार से ज्यादा किसानों, मजदूरों व आढ़तियों को 10 रुपये में खाना उपलब्ध होगा। कैंटीन में लोगों के बैठने तथा स्टैंडिंग खाने की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

धान का सीजन शुरू होने तक नई बिल्डिंग में अटल कैंटीन कर देंगे शुरू - पवन कुमार। इसराना मार्केट कमेटी के सचिव पवन कुमार ने बताया कि कमेटी कार्यालय के पास ही अटल कैंटीन की बिल्डिंग निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और धान के सीजन से पहले ही बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। नई बिल्डिंग में अटल किसान मजदूर कैंटीन को धान का सीजन शुरू होते ही चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गेहूं के सीजन में भी इस वर्ष इसराना मंडी में अस्थायी तौर पर एक अप्रैल से लेकर 15 मई तक अटल कैंटीन चलाई गई थी और कैंटीन की अब अपनी बिल्डिंग बनने से किसी को भी कोई परेशानी नहीं होगी।

मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ प्रदीप ने ताया कि इसराना अनाज मंडी में करीब 20 लाख रुपए लागत से अटल कैंटीन की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है और धान का सीजन शुरू होने तक इन कैंटीन की बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed