फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Assurance of resolving both major and minor complaints in the Janta Samadhan Camp

Panipat News: जनता समाधान शिविर में बड़ी के साथ छोटी शिकायतों का भी आश्वासन

Fri, 30 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 30 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Assurance of resolving both major and minor complaints in the Janta Samadhan Camp
जनता समाधान ​शिविर में समस्या रखते लोग। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। जनता समाधान शिविर आश्वासनों तक ही सीमित रह गया है। वीरवार को समाधान शिविर में 22 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। बड़ी ही नहीं छोटी-छोटी शिकायतों में भी आश्वासन दिया गया। इनमें से कई शिकायत विभागों के स्तर पर ही समाधान की जा सकती थी। लोगों ने फिर से उन्हीं अधिकारियों और कर्मचारियों को गुहार लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर वीरवार सुबह 10 बजे जनता समाधान शिविर शुरू किया। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण ने शिविर में लोगों की समस्या सुनी, उनके सामने 22 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। शिविर में फैमिली आईडी में आय संशोधन, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, नगर निगम और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत अधिक रही। सीईओ डॉ. किरण ने कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से सुनना और उसका समाधान करना हमारी नैतिक व प्रशासनिक जिम्मेदारी है। पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि जनता समाधान शिविरों में प्राप्त हर शिकायत को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता बोले-समस्या सुनी और आगे दी
वार्ड-एक रामू ने बताया कि गली में घुटनों तक पानी जमा हो जाता हैस्बारिश के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। नगर निगम को कई बार समाधान की मांग की लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। जनता समाधान शिविर में समस्या रखी थी। इसमें भी निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। गली में पानी निकासी की समस्या आज भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश ने बताया कि उनका राशन कार्ड पिछले दिनों काट दिया गया है। वे इसके बनवाने के लिए लगातार चक्कर काट रहा है। उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई है। एक छोटे से काम के लिए लोगों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं तो बड़े काम के लिए तो जूते टूट जाते हाेंगे।

अग्रसेन कॉलोनी यशपाल मलिक ने मॉडल टाउन क्षेत्र में डाकघर की खाली पड़ी जमीन का सदुपयोग करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी जनता समाधान शिविर में इसकी शिकायत दी थी। अधिकारियों ने इसमें किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। यहां आज भी समस्या गंभीर बनी हुई है।



आजादनगर के दीपक ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दिखा रखी है। वह दो महीने से ठीक कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। कोई अधिकारी या कर्मचारी इसे ठीक नहीं कर रहा है। वह अपनी आय के सारे सबूत दिखा चुका है। जनता समाधान शिविर में भी अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिया गया है।

जनता समाधान शिविर में समस्या रखते लोग। संवाद

जनता समाधान शिविर में समस्या रखते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed