फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Asian Kabaddi Championship to be held in the country soon: Saini

देश में जल्द होगी एशियन कबड्डी चैंपियनशिप : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Asian Kabaddi Championship to be held in the country soon: Saini
एशियन कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन गुलाब सैनी के साथ यमुना सुधार समिति अध्यक्ष रत्तन सिंह रावल व ख
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली । एशियन कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह सैनी ने कहा कि जल्द ही देश में एशियन कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के खिलाड़ियों का कबड्डी में पूरी दुनिया में दबदबा है और ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
गुलाब सिंह सैनी का मंगलवार को यमुना सुधार समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रतन सिंह रावल और खेल प्रेमियों ने सनौली में स्वागत किया। खेल प्रेमियों ने विदेशों में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनका आभार जताया।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की उपलब्धियों के आधार पर उन्हें सरकारी नौकरियों में बेहतर अवसर देने के साथ करोड़ों रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान कर रही है। इससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है और उन्हें खेलों में उज्ज्वल भविष्य नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का जीवन बर्बाद नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। उन्होंने लोगों से आर्थिक रूप से कमजोर साथियों की मदद करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की।

इस मौके पर यमुना सुधार समिति अध्यक्ष एडवोकेट रतन सिंह रावल, जिला पार्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल, बीआर कौशिक, कृष्ण लाल सैनी और सन्नी सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed