फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ASI Kapil Thakur got success in astreliya moujtain kiyajosko

एएसआई कपिल ठाकुर ने आस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी कियाजोस्को पर फहराया तिरंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
ASI Kapil Thakur got success in astreliya moujtain kiyajosko
हरियाणा पुलिस के एएसआई पर्वतारोही कपिल ठाकुर ने आस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी कियाजोस्को (7352 फिट ऊंची) पर तिरंगा फहराया। कपिल ने देश वह हरियाणा पुलिस का मान बढ़ाते हुए वहां हरियाणा पुलिस का झंडा भी फहराया। उनको पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने मंगलवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पर्वतारोही एएसआई कपिल ठाकुर ने 23 जनवरी को इस अभियान की शुरुआत की थी। कपिल के जोश और जज्बे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की उन्होंने रास्ते में आई सभी बाधाओं को मात देते हुए 25 जनवरी को ये मुकाम हासिल कर चोटी पर तिरंगा फहराकर कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन

पर्वतारोही एएसआई कपिल अपने सेवन समिट अभियान पर है। अब तक वे दुनियां की सबसे उच्ची चोटियों में से यूरोप महाद्वीप की एलब्रुस और आस्ट्रेलिया महाद्वीप की कियाजोस्को पर तिरंगा फहरा चुके हैं। उनका अगला लक्ष्य बची पांच चोटियां इंडोनेशिया की कारसेंट, अंर्टाटिका माउंट विनसन, साउथ अफ्रीका की किली मंजोरा, नॉर्थ अमेरिका की एकोनगोवा व साउथ अमेरिका की माउंट बेनालीचोटी पर तिरंगा फहराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे पहले भी पर्वतारोही एएसआई कपिलठाकुर हिमालय पर्वत (पीर पंजाल), माउंटकामेट, कुबेर चोटी, कुन चोटी, चोला पास (नेपाल), गोक्यूरी (नेपाल), पर तिरंगा फहराने का कीर्तिमान स्थापित कर चुका है।

पर्वतारोही एएसआई कपिल ठाकुर मई 2019 मे दिल्ली इंडिया गेट से काठमांडूनेपाल तक 3 हजार किलो मीटर साइकलिंग एक्सपेडिशन केसाथ माउंट एवरेस्ट बी केंप की 18हजार फिट उचाई पर तिरंगा फहराकर वापस काठमांडू से दिल्ली के बीच का सफर साइकिलद्वारा तय कर पर्वतारोहण व साइकिल एक्सपेडिसन अभियान पूरा करने वाले प्रथम भारतीय होने का रिकार्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed