फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ASI got dizzy, car collided with tractor trolley

Panipat News: एएसआई को आए चक्कर, ट्रैक्टर ट्राली में टकराई कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
ASI got dizzy, car collided with tractor trolley
इसराना। इसराना फ्लाईओवर पर शनिवार रात को एएसआई की कार की आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में एएसआई बाल बाल बच गया। लोगों ने उसे कार से बाहर निकाला और एनसी मेडिकल कॉलेज में भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसा कार चलाने के दौरान एएसआई को अचानक चक्कर आने के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जींद के ढांडा खेड़ी गांव के राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है। उसका कुछ दिन पहले सोनीपत से पानीपत तबादला हुआ है। वह काफी दिन से बीमार चल रहा है। वह शनिवार सुबह ड्यूटी पर आया था और रात करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी से गोहाना होते हुए अपने गांव जा रहा था। इसराना फ्लाईओवर पर उसे अचानक चक्कर आ गया और उसकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। ट्राली में टक्कर लगते ही गाड़ी लॉक हो गई। लोगों ने उसे कार से बाहर निकाला और एनसी मेडिकल कॉलेज भिजवाया और उसे परिजनों को सूचित किया। अब उसकी तबीयत ठीक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed