फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ASI and Havaldar line up in Sarpanch husband assault case

Panipat News: सरपंच पति मारपीट मामले में एएसआई और हवलदार लाइनहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
ASI and Havaldar line up in Sarpanch husband assault case
फोटो-43
विज्ञापन

पंचायत ने डीएसपी के स्पष्ट करने के बाद थाने के घेराव का फैसला वापस लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। नौल्था डुंगरान के सरपंच पति नीरज कौशिक के साथ थाने में घसीटने और पिटाई के मामले में जांच अधिकारी एएसआई और एक हवलदार को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके बाद पंचायत ने थाने के घेराव का फैसला टाल दिया। सरपंच पति ने मामले में एसएचओ बलराज सहित चार के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। इन सबके चलते डीएसपी कृष्ण कुमार पूरा दिन थाना इसराना में रहे। वे दो बार पंचायत में गए।

सर छोटूराम किसान भवन में रविवार को नौल्था डुंगरान सरपंच पति नीरज कौशिक की पिटाई करने के मामले में पंचायत हुई। पंचायत में सरपंच एसोसिएशन, भाकियू, खाप प्रतिनिधि और ग्रामीणों के अलावा महिलाएं शामिल हुईं। पंचायत की अध्यक्षता चांदराम जागलान और संचालन राजेंद्र आर्य तथा तिलकराज कोच ने किया। पंचायत में पीड़ित पक्ष और ग्रामीणों ने मारपीट के जिम्मेदारों को लाइन हाजिर करने की मांग रखी। करीब साढ़े तीन घंटे पंचायत चली।
विज्ञापन

इस बीच डीएसपी कृष्ण कुमार पंचायत में पहुंचे। उन्होंने पंचायत में अपना पक्ष रखा, लेकिन पंचायत ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। डीएसपी ने पंचायत से कुछ देर का समय लिया। वे वहां से थाने में आए और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। डीएसपी ने पंचायत में पहुंचकर दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने की बात कही। इसके बाद पंचायत खत्म कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 सदस्यीय कमेटी के प्रधान राज सिंह आर्य ने बताया कि विभाग के आला अधिकारियों से बात हुई है। कमेटी प्रधान राज सिंह ने पंचायत को बताया कि मारपीट में शामिल कर्मियों को लाइनहाजिर करने जी मांग की गई है। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर सिंह समैन, जिलाध्यक्ष राजेश जागलान, घणघस खाप के प्रदेशाध्यक्ष जगदीप घणघस, नौल्था बारह प्रधान राज सिंह आर्य, मांडी बारह प्रधान सुलतान सिंह, भाकियू से राम सिंह कुंडू, सत्यनारायण कुंडू, प्रदीप जागलान, सरपंच ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह, कुलदीप बलाना, पूर्ण डिडवाड़ी, बिंटू मलिक व रामरतन शर्मा मौजूद रहे।


यह है मामला
मामला गुरुवार देर शाम का है। मिली जानकारी के अनुसार गांव नौल्था में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। नौल्था डूंगरान की सरपंच स्वीटी के पति नीरज कौशिक और नौल्था के सरपंच बलराज झगड़ा निपटवाने गुरुवार को थाने गए थे। सरपंच पति नीरज के चाचा पूर्व जिला पार्षद सत्यनारयण शर्मा ने बताया कि यहां एक मामला निपटवा लिया था, जबकि दूसरे मामले में पुलिसकर्मी पीड़ित पक्ष के साथ गाली गलौज और दुर्व्यव्हार करने लगे। नीरज ने उनको टोका। इसे लेकर पुलिसकर्मी और नीरज में कहासुनी हो गई। उसने आरोप लगाया कि चार पुलिसकर्मियों ने नीरज को थाने के गेट से घसीटना शुरू कर दिया और अंदर ले गए। इसके बाद नीरज को थाने में पीटा गया। सरपंच बलराज बीच में आए तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। इस मामले में शुक्रवार को पंचायत ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

वर्जन :
पुलिस ने इसराना थाना के जांच अधिकारी एएसआई रोहताश और हवलदार सतीश को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस को आमजन के साथ सादगी के साथ बात करनी चाहिए।
अजीत सिंह शेखावत, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed