{"_id":"668f3a3be5c7dcc5280a2970","slug":"asha-worker-dies-after-swallowing-poisonous-substance-panipat-news-c-244-1-pnp1003-120909-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जहरीला पदार्थ निगलने से आशा कार्यकर्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जहरीला पदार्थ निगलने से आशा कार्यकर्ता की मौत
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड स्थित आरके पुरम में एक आशा कार्यकर्ता की जहर के प्रभाव से मौत हो गई। संदेह है कि आशा कार्यकर्ता ने धोखे से जहरीला पदार्थ निगला था। पति ने उसको आठ मरला चौक स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल भी कराया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस ने पति के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
जाटल रोड स्थित आरके पुरम निवासी लक्ष्मी देवी (38) स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता थी। उसकी ड्यूटी मुखीजा कॉलोनी में थी। उसके पति मुकेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर 29 पार्ट टू में एक कंपनी में काम करता है। लक्ष्मी मंगलवार सुबह घर थी। वह ड्यूटी पर चला गया था। उसके बच्चे स्कूल चले गए थे। उसने सुबह 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको पड़ोसियों ने इस बारे में बताया और उसको आठ मरला चौक स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पूरा दिन उसका इलाज चला। बुधवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।