Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   As the cold increased, fog started spreading and the minimum temperature dropped to nine degrees.

Panipat News: सर्दी बढ़ने के साथ छाने लगी धुंध, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पर आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
As the cold increased, fog started spreading and the minimum temperature dropped to nine degrees.
पानीपत। सर्दी के साथ सुबह व शाम के समय धुंध छाने लगी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया। हवा की रफ्तार कम होने से धुंध का असर सुबह देर तक और शाम को जल्दी शुरू होने से पारदर्शिता प्रभावित हुई। दोपहिया वाहन चालकों की आवाजाही भी प्रभावित होने लगी है। मौसम विशेषज्ञ ने एक दिन के बाद तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

दिसंबर माह आधा गुजरने से पहले ही सुबह व शाम की ठंड के साथ धुंध भी शुरू हो गई है जिससे पूरा दिन ठंड महसूस की जाने लगी है। शुक्रवार को पूरा दिन हवा की रफ्तार कम होने से धुंध का असर काफी देर तक रहा। शुक्रवार को अधिकतम 22 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार तीन किलोमीटर प्रति घंटा रही। धुंध छाने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। सिंक निवासी सुनील मलिक ने बताया कि वह पानीपत काम करता है। वह बाइक से आता-जाता था लेकिन दो दिन से धुंध का असर बढ़ने लगा है जिससे उसे आने-जाने में परेशानी होने लगी है। अब वह बस से ही पानीपत काम पर आवाजाही करेगा क्योंकि धुंध व बढ़ती ठंड से बाइक चलाना मुश्किल हो जाता है। धुंध के बढ़ते असर में पारदर्शिता कम होने से बाइक से आना-जाना सुरक्षित भी नहीं है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि शनिवार के बाद तापमान बढ़ सकता है। अगले सप्ताह अधिकतम 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
शुक्रवार 22/9
शनिवार 22/9
रविवार 23/10
सोमवार 24/11
मंगलवार 24/12
बुधवार 24/11
वीरवार 23/11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed