फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   As it was a holiday on Sunday, there was a traffic jam of pedestrians the entire day.

Panipat News: रविवार को छुट्टी होने पूरा दिन पैदल लोगों का भी जाम सा लगा रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
As it was a holiday on Sunday, there was a traffic jam of pedestrians the entire day.
समालखा। संत निरंकारी मिशन के चार दिवसीय 78वें वार्षिक संत समागम का रविवार को तीसरा दिन रहा। रविवार को अवकाश के चलते समागम में श्रद्धालुओं की संख्या दोगुना रही। जिसके चलते पैदल लोगों में भी जाम की स्थिति बनी रही। इसमें निरंकारी प्रदर्शन में हर कोई मोहित नजर आया। इसके तीनों भाग आकर्षण का केंद्र रहे। संत समागम में प्रदर्शनी को आधुनिक तकनीक व लाइट का इस्तेमाल कर अत्यंत आकर्षक बनाया गया है। इसमें मुख्य प्रदर्शनी, बाल प्रदर्शनी व संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की प्रदर्शनी है। तीन ही भाग अपने आप में अलग ही संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य प्रदर्शनी में मानव कल्याण की यात्राएं

मुख्य प्रदर्शनी में मिशन का इतिहास, सतगुरु माता व निरंकारी राजपिता की मानव कल्याण की यात्राओं का ब्यौरा दिया गया है। जबकि तीन विभिन्न मॉडलों द्वारा संत समागम के मुख्य विषय आत्ममंथन पर प्रकाश डाला गया है। जिससे श्रद्धालुओं को प्रेरणादायी शिक्षा प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन


बच्चों के लिए बाल प्रदर्शनी

बच्चों के लिए शिक्षाप्रद बाल प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें वर्तमान समय में बच्चों के सामने आने वाली समस्याओं का निवारण दिया गया है। जिसका बच्चों के कोमल मन पर गहरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। निरंकारी मिशन बच्चों को दुनियावी शिक्षा के साथ साथ आध्यात्मिक शिक्षा भी प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधार के कार्यों को मॉडल से दिखाया
एसएनसीएफ (संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन) की प्रदर्शनी में मिशन की सामाजिक गतिविधियों व समाज सुधार के कार्यों को विभिन्न मॉडलों द्वारा दर्शाया है। एसएनसीएफ के स्वास्थ्य, सुरक्षा व सशक्तिकरण यह तीन मुख्य केंद्र हैं। जिनको प्रयोग में लाने के लिए मिशन द्वारा देश-विदेश में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को आयोजित किया जाता है। सादा एवं सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रमों द्वारा समाज सुधार के कार्य भी मिशन द्वारा संचालित हो रहे हैं। समाज उत्थान के लिए मिशन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न उपक्रमों का ब्यौरा और स्वरूप इस प्रदर्शनी में दृष्टिगोचर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed