फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya Samaj's Yagna will be held on Sunday in Bapoli

Panipat News: बापौली में रविवार को होगा आर्यसमाज का यज्ञ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj's Yagna will be held on Sunday in Bapoli
आर्य समाज सेक्टर-12 कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, पदाधिकारियों ने आर्य समाज मंदिर में हमला करने वालों पर कार्रवाई न किए जाने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

पानीपत। बापौली में आर्यसमाज मंदिर में हुए हमले के आरोपियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आर्य समाज ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया है। रविवार शाम को पदाधिकारियों ने हुड्डा सेक्टर-12 में बैठक की। जिसमें इस प्रकरण में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। रविवार को बड़े स्तर पर यज्ञ करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बीती 13 जुलाई को बापौली आर्य समाज मंदिर में हवन कर रहे ट्रस्ट के लोगों पर सरपंच प्रतिनिधि और उनके साथियों ने हमला कर दिया गया था। जिसमें कुछ लोग घायल हुए थे। इस मामले में सरपंच प्रतिनिधि समेत पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले रविवार को एक बैठक हुई। जिसमें में निर्णय लिया गया है कि किसी भी तरह की लापरवाही अब आर्य समाज बर्दास्त नहीं करेगा। आर्य समाज अपने स्थान के लिए हर संभव प्रयास करेगा। इसके लिए बड़े आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। इसके साथ ही आगामी रविवार को सभी आर्य समाज की संस्थाएं मिलकर गुरुकुलों से ब्रह्मचारी आचार्य सन्यासी बापौली में बड़े यज्ञ का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed