फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya PG College signs MoUs with seven organizations; over 100 students receive certificates.

Panipat News: आर्य पीजी कॉलेज ने सात संस्थाओं से किए एमओयू, 100 से अधिक विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Arya PG College signs MoUs with seven organizations; over 100 students receive certificates.
आर्य कॉलेज में वि​​भिन्न संस्थाओं के सा​थ एमओयू करते प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में शुक्रवार को विभिन्न संस्थाओं के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सात प्रतिष्ठित संस्थाओं एवं संगठनों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में डेवलपिंग रिसर्च एप्टीट्यूड इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुसंधान, कौशल विकास, इंटर्नशिप, उद्यमिता, रोजगार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जगदीश गुप्ता ने अतिथियों को पौधा भेंट किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास को नई दिशा मिलेगी। एमओयू के माध्यम से छात्रों को इंटर्नशिप, अनुसंधान परियोजनाओं, कौशल विकास, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, कार्यशालाओं, सेमिनार, कॅरिअर मार्गदर्शन और प्लेसमेंट के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन समिति की आस्था गुप्ता, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. सोनिया सोनी, प्रो. पंकज चौधरी और डॉ. मनीषा नागपाल को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।
मुख्य अतिथि डॉ. अलका सूरी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग जगत के बीच सहयोग विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) सुमनजीत सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ऐसे प्रयास समय की आवश्यकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. पंकज चौधरी ने एमओयू और इंटर्नशिप की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता और व्यावसायिक दक्षता में वृद्धि होगी। वहीं, एनआईआरसी पानीपत ब्रांच के अध्यक्ष सीए भूपेंद्र दीक्षित ने विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी, वित्तीय साक्षरता, व्यावसायिक नैतिकता और करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. सोनिया सोनी, डॉ. अंजू मलिक और डॉ. अमनदीप सहित कॉलेज के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed