{"_id":"6737d0e9d147b51ac1028ee4","slug":"arya-mahavidyalaya-becomes-overall-winner-of-inter-regional-youth-festival-panipat-news-c-244-1-sknl1016-127478-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव का ओवरऑल विजेता बना आर्य महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव का ओवरऑल विजेता बना आर्य महाविद्यालय
विज्ञापन
पानीपत। आईबी महाविद्यालय में चल रहे 45वें इंटर जोनल युवा महोत्सव का वीरवार देर शाम को संपन्न हो गया। इस महोत्सव में केयूके के पांच जोन के 51 महाविद्यालयों की करीब 300 टीमों ने 44 विधाओं में भाग लिया। पांच जोन के युवा महोत्सव में पहले और दूसरे स्थान पर रहे विजेताओं ने इंटर जोनल युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाई। कलाकारों ने सभी मंचों पर लगातार रंग, भाव और विचार के संगम की अद्भुत छटा बिखेरी। युवा महोत्सव में ओवरऑल विजेता आर्य महाविद्यालय रहा। ओवरऑल रनर-अप एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट रहा।
विभिन्न विधाओं में निर्धारित विजयी ट्रॉफी नृत्य में एसडी महाविद्यालय पानीपत, थिएटर में आर्य महाविद्यालय पानीपत, संगीत में आर्य महाविद्यालय पानीपत, साहित्यिक विधाओं में एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट, ललित कला में एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट ने हासिल की। रनर-अप ट्राफी के लिए नृत्य में चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी, थिएटर में आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल, संगीत में एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट, साहित्यिक विधाओं में आर्य महाविद्यालय पानीपत, ललित कला में आर्य महाविद्यालय पानीपत चुने गए। महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव एवं सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संरक्षक धर्मवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, एसडीएम ब्रह्मसिंह, प्रो. केआर धर्मवीर, आईबीएल सोसायटी तथा आईबी महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान धर्मबीर बत्रा, उपप्रधान बलराम नंदवानी, महासचिव लक्ष्मी नारायण मिगलानी, परमवीर ढींगरा, रवि गोंसाई, युधिष्ठिर मिगलानी, रमेश नागपाल, विपुल नागपाल, भीम सेतिया, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने भारतीय परंपरा अनुसार दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का श्रीगणेश किया।
पगड़ी पहनाकर अतिथियों का किया स्वागत
हरियाणवी संस्कृति की पहचान पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। महोत्सव के समापन के अवसर पर केयूके के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा तथा उनकी धर्मपत्नी डॉ. ममता सचदेवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि पीपी इंटरनेशनल के सीईओ और समाजसेवी अतुल मित्तल व उनकी धर्मपत्नी डॉली मित्तल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सायंकालीन सत्र का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि विश्वविद्यालय के सिरमौर अपने आलोक से हमें आलोकित करने आए हैं।
विज्ञापन
युवा महोत्सव के परिणाम-
विधा प्रथम द्वितीय
हरियाणवी पॉप साँग - आर्य महाविद्यालय पानीपत। आईबी महाविद्यालय पानीपत।
फोक साँग जनरल - आईबी महाविद्यालय पानीपत। गुरुनानक कन्या महाविद्यालय यमुनानगर।
संस्कृत डिक्लेमेशन - आर्य महाविद्यालय पानीपत। गुरुनानक कन्या महाविद्यालय यमुनानगर।
हिंदी, हरियाणवी स्किट - आर्य महाविद्यालय पानीपत। एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट।
कार्टूनिंग - राजकीय महाविद्यालय भेरियां कुरुक्षेत्र। एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट।
क्ले मॉडलिंग - विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग। एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट।
मेहंदी - आर्य महाविद्यालय पानीपत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला कैंट।
कोलाज - आईजी महिला महाविद्यालय कैथल। राजकीय पीजी महाविद्यालय अंबाला कैंट।
लाइट वोकल इंडियन - आर्य महाविद्यालय पानीपत। जीएमएन महाविद्यालय अंबाला कैंट।
हरियाणवी लूर नृत्य - चौ. आईएस कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी। एसडी महाविद्यालय पानीपत।
सांग - आर्य महाविद्यालय पानीपत। विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग केयूके।