{"_id":"646fc679932303820903f4d7","slug":"arya-heroes-shed-sweat-in-physical-test-taught-lesson-of-character-in-intellectual-session-panipat-news-c-18-1-132402-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आर्य वीरों ने शारीरिक परीक्षण में बहाया पसीना, बौद्धिक सत्र में चरित्रवान का पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आर्य वीरों ने शारीरिक परीक्षण में बहाया पसीना, बौद्धिक सत्र में चरित्रवान का पढ़ाया पाठ
विज्ञापन
पानीपत। आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल परिसर में पंच दिवसीय सार्वदेशिक आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को आर्य वीरों ने शारीरिक परीक्षण में जमकर पसीना बहाया। इसके साथ बौद्धिक शिविर में उन्हें चरित्रवान बनने का पाठ पढ़ाया।
इसी कड़ी में क्रांतिकारी आर्यवीर स्वतंत्रता सेनानी गदर क्रांति के नेता पंडित रासबिहारी बोस की जयंती मनाई। मुख्यातिथि आर्य समाज काबड़ी के उपप्रधान ओम दत्त आर्य रहे और समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य आर्य सत्यवान मलिक ने की। प्रशिक्षक महावीर आर्य, प्रवीण आर्य व अनिल आर्य ने प्रशिक्षण दिया। मंच संचालन विद्यालय के उपप्राचार्य आचार्य राजकुमार शर्मा ने किया। उन्होंने शिविर के सभी नियमों की विस्तार से जानकारी दी।
उपप्रधान ओम दत्त आर्य ने कहा कि देश में वैदिक धर्म के माध्यम से लोगों को वेदों का पाठ पढ़ाया जाता है। अपने गुरु प्राचार्य चारू चंद्र राय से प्रेरणा पाकर आजादी आंदोलन में शामिल हुए और जब अंग्रेजों ने दबाव बनाया तो वह पंजाब में आकर क्रांतिकारियों के दल में शामिल हुए। युवा पीढ़ी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उप प्राचार्य आचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि हमें वैदिक धर्म के बताएं मार्ग पर चलते हुए प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए और अपना दिमाग केंद्रित कर विद्या अध्ययन करनी चाहिए। मुख्य प्रशिक्षक प्रवीण आर्य ने कहा कि शिविर में सभी बच्चों को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ यज्ञ धार्मिक कार्यों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षक महावीर आर्य ने कहा कि शरीर स्वस्थ रहने से ही धार्मिक कार्य भी हो पाते हैं।