{"_id":"68cf0756a6647441850e06a3","slug":"arya-girls-school-team-became-champion-in-hockey-panipat-news-c-244-1-pnp1007-144095-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हॉकी में आर्य गर्ल्स स्कूल की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हॉकी में आर्य गर्ल्स स्कूल की टीम बनी चैंपियन
Sun, 21 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की हॉकी टीम ने अंडर-14 में सीबीएसई की राष्ट्रीय चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। प्रतियोगिता 12 से 17 सितंबर को उड़ीसा के भुवनेश्वर में कराई गई जिसमें 22 टीमों ने भाग लिया। जिले का प्रतिनिधित्व आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की टीम ने किया।
प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी अरोड़ा ने बताया कि टीम की कमान अकीरत कौर ने संभाली। उनके साथ दीपांशी, कैरल, चंचल, आराध्या सिंह, अवनी, लकशिका, तनवी, कशिश, मानवी, गीत, कनिका, निहारिका तिवारी रही। सीबीएसई चैंपियनशिप में देश की 22 टीमों ने भाग लिया। जिसमें स्कूल की टीम ने सारे मैच जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, वाइस चेयरमैन कमल किशोर, मेनेजर अरुण आर्य, कैशियर नरेश गर्ग, वाइस प्रिंसिपल अनुभा गुप्ता और स्कूल स्पोर्ट्स कोच धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।