फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya College won gold medal in state level Kabaddi competition

Panipat News: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 03 Feb 2026 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 03 Feb 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
Arya College won gold medal in state level Kabaddi competition
आर्य महाविद्यालय में ट्रॉफी के साथ मौजूद राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ में पदक जीतकर लौटे ​खिलाड़ी
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय इसराना में 28 से 30 जनवरी को आयोजित की गई थी। वहीं कुरुक्षेत्र के बीआर अंबेडकर इंस्टीट्यूट में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में भी कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर रजत पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन


कॉलेज की प्रबंधक समिति के उपप्रधान विरेंद्र शिंगला, प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता व उप-प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने सोमवार को विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि इसराना में आयोजित राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज पुरुष व महिला कबड्डी प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की पुरुष वर्ग की टीम ने एसडी कॉलेज की टीम को 31-26 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, फाइनल में कॉलेज की टीम ने राजकीय महाविद्यालय इसराना की टीम को 42-35 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। कॉलेज की महिला वर्ग की टीम ने भी कांस्य पदक जीतकर अपनी अहम प्रस्तुति दर्ज करवाई। दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र में 24-25 जनवरी को आयोजित इंटर कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज के राहुल व अंजली ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक, पुरुष वर्ग की टीम का हिस्सा रहे राहुल, मनीष, हर्ष, विशाल ने ओवरऑल रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, महिला वर्ग की टीम ने इस प्रतियोगिता कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता से राहुल का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए हुआ। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स जो मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी में हुए। वहां पर राहुल ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। रोहतक के नेकीराम कॉलेज में राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed