{"_id":"6a1216a9ae0c4e26e402b987","slug":"arya-college-will-have-admissions-for-2370-seats-so-far-942-students-have-registered-panipat-news-c-244-1-sknl1016-157771-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आर्य कॉलेज में 2370 सीटों पर होंगे प्रवेश, अब तक 942 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आर्य कॉलेज में 2370 सीटों पर होंगे प्रवेश, अब तक 942 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
पानीपत। नए शिक्षा सत्र को लेकर आर्य पीजी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज प्रशासन ने विभिन्न स्नातक व प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में कुल 2370 सीटों पर प्रवेश की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहां दाखिले, फीस, कोर्स और कॅरिअर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
कॉलेज में इन दिनों विद्यार्थियों और अभिभावकों की लगातार आवाजाही बनी हुई है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपनी रुचि और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कोर्सों की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। इस बार विद्यार्थियों का झुकाव पारंपरिक पाठ्यक्रमों की अपेक्षा प्रोफेशनल और रोजगारपरक कोर्सों की ओर अधिक देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी और बी-वोकेशनल कोर्सों के प्रति युवाओं में उत्साह नजर आ रहा है।
दाखिला नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि कॉलेज में अब तक 942 विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार सही कोर्स चयन के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है, ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें। कॉलेज की हेल्पडेस्क पर अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को कोर्स चयन से लेकर कॅरिअर संभावनाओं तक हर पहलू पर मार्गदर्शन दे रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
समय के साथ बदली विद्यार्थियों की सोच
कॉलेज प्रशासन का मानना है कि बदलते समय के साथ विद्यार्थियों की सोच में भी बड़ा बदलाव आया है। अब युवा ऐसे पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनसे रोजगार और बेहतर कॅरिअर के अवसर अधिक मिल सकें। स्किल आधारित और व्यावसायिक कोर्सों के प्रति बढ़ती रुचि इसी बदलाव का संकेत मानी जा रही है।
आर्य कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की स्थिति
पाठ्यक्रम सीटें
बीए एडिड 400
बीए सेल्प फाइनेंस 80
बीए मेजर इन इक्नोमिक्स एडिड 80
बीबीए एसएफ 200
बीकॉम एडिड 240
बीकॉम एसएफ 450
बीसीए एसएफ 240
मास कम्यूनिकेशन 60
बीएससी लाइफ साइंस एडिड 80
बीएससी फिजिकल साइंस एडिड 160
बीएससी फिजिकल साइंस एसएफ 220
बीटीएम एसएफ 60
बीवॉक इंटीरियर डिजाइनिंग एसएफ 50
बीवॉक टेक्सटाइल एंड फेशन डिजाइनिंग एसएफ 50
कुल - 2370
कोट
प्राचार्य डाॅ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थी केवल डिग्री नहीं, बल्कि ऐसा कोर्स चुनना चाहते हैं जो उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार उपलब्ध करा सके। कॉलेज में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ करियर मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।