फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya College student Ishita won silver in fencing

फेंसिंग में आर्य कॉलेज की छात्रा इशिता ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Arya College student Ishita won silver in fencing
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में 30 से 31 दिसंबर तक आयोजित केयूके इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की छात्रा इशिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इसके साथ ही उसका नाम केयूके की फेंसिंग टीम में दर्ज हो गया। वहीं, सैबर टीम इवेंट में खिलाड़ी साक्षी, इशिता, इशिका और जिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने शनिवार को विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत कर बधाई दी।
विज्ञापन

प्राचार्य ने छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, कोच डॉ. राजेश टूर्ण, प्राध्यापिका मामनी सैनी सहित पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक लाभ होता है, बल्कि ये आपकी एकाग्रता में भी सुधार करता है।
विज्ञापन

डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि गत दिनों कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया था, जिसमें आर्य कॉलेज की छात्रा वर्षा ने 1500 मीटर और 5000 मीटर रेस में विवि का रिकॉर्ड बनाते हुए बेस्ट एथलीट का सम्मान हासिल किया था। इस अवसर पर आर्य समाज बड़ा बाजार पानीपत के प्रधान अजय आर्य, डॉ. नरेश सैनी, कोच डॉ. राजेश टूर्ण, प्राध्यापिका मामनी सैनी, राजेंद्र देशवाल और सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed