{"_id":"67ed9ddba5ee28698e00d0d6","slug":"arya-college-players-won-the-overall-trophy-panipat-news-c-244-1-pnp1007-134617-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन
काॅलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत करते प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता। कॉलेज
विज्ञापन
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्राॅफी जीतकर कॉलेज व जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता एक अप्रैल को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित की गई थी। कॉलेज के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण और पांच रजत पदक प्राप्त किए।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और डॉ. राजेश टूर्ण और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। कॉलेज की प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने कहा कि कॉलेज के खिलाड़ी जिला व प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर लगातार नाम रोशन कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि फाइट में माफी, खुशबू, हर्षिता, रूप किशाेर व मोहित ने स्वर्ण पदक जीता। नीरज, मनीष व युवराज ने रजत पदक जीता। वहीं रेगु प्रतियोगिता में माफी, खुशबू और शीतल ने स्वर्ण और गांडा प्रतियोगिता में माफी और खुशबू ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
लड़कों ने गांडा प्रतियोगिता में रितिक और रूप किशोर ने स्वर्ण पदक जीता। लड़कों में रेगु प्रतियोगिता में रितिक, रूप किशोर और विकास ने रजत पदक जीता। तुंगल प्रतियोगिता में रूप किशोर ने रजत पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल और प्राध्यापिका रजनी मौजूद रही।
विज्ञापन