{"_id":"65aefb7cead48f51880d24f4","slug":"arya-college-players-won-silver-in-all-india-inter-university-volleyball-championship-panipat-news-c-244-1-sknl1016-12613-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जीत रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जीत रजत
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए रजक पदक जीतकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ-साथ अपने प्रदेश हरियाणा का नाम भी रोशन किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आर्य कॉलेज पानीपत के छात्र सचिन डागर, साहिल, ज़फर अली और निखिल शेट्टी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ये मुक़ाम हासिल किया।
आर्य कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंडोर कॉम्प्लेक्स में 15 से 20 जनवरी तक किया गया। चैंपियनशिप के पहले मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मंगलौर यूनिवर्सिटी को 3-0 से, दूसरे मैच में पुणे यूनिवर्सिटी को 3-- 0 से, तीसरे मैच मे एडमास यूनिवर्सिटी कोलकाता को 3-0 से, क्वार्टर फाइनल मैच मे एलएनआईपीई ग्वालियर को 3-1 से और सेमीफाइनल मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 3-2 से हराकर फाइनल मैच में जगह बना कर रजत पर कब्जा किया।
डॉ. गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमें अपने छात्रों पर गर्व है जो दिन-प्रतिदिन आर्य कॉलेज का नाम रोशन करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉक्टर नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, राजिंदर देसवाल, राजा तोमर, सुनील समेत पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंडोर कॉम्प्लेक्स में 15 से 20 जनवरी तक किया गया। चैंपियनशिप के पहले मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मंगलौर यूनिवर्सिटी को 3-0 से, दूसरे मैच में पुणे यूनिवर्सिटी को 3
विज्ञापन
डॉ. गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमें अपने छात्रों पर गर्व है जो दिन-प्रतिदिन आर्य कॉलेज का नाम रोशन करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉक्टर नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, राजिंदर देसवाल, राजा तोमर, सुनील समेत पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन