{"_id":"6acd5243867ffcf74e0bbbe3","slug":"arya-college-players-won-medals-in-boxing-and-football-panipat-news-c-244-1-sknl1016-165877-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बॉक्सिंग और फुटबॉल में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बॉक्सिंग और फुटबॉल में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
इंटर-कॉलेज बॉक्सिंग और महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लौटे आर्य कॉलेज के खिलाड
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर-कॉलेज बॉक्सिंग और महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक जीते, जबकि महिला फुटबॉल टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा कॉलेज के तीन मुक्केबाजों का ऑल इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ।
6 से 8 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में महिला बॉक्सिंग के 48 और 51 किलोग्राम भार वर्ग में मंजू और खुशबू ने कांस्य पदक जीते। पूजा, तमन्ना और अंशिका ने भी अलग-अलग भार वर्गों में कांस्य पदक हासिल किए। पुरुष बॉक्सिंग में वीर और रॉबिन ने कांस्य, जबकि तुषार और अंकुश ने रजत पदक जीतकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। टीम की साक्षी, कमलेश, शिवानी, अंजली, काजल, जागृति और ईशा ने बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं, मुक्केबाज तुषार, अंकुश और मिलन का चयन ऑल इंडिया कैंप के लिए किया गया।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि महाविद्यालय में खेल गतिविधियों को मिल रहे प्रोत्साहन और बेहतर मार्गदर्शन को भी दर्शाती है। उपप्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने विश्वास जताया कि महाविद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।
खेल विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश तूर्ण ने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण को दिया। इस अवसर पर कोच राजेंद्र देशवाल, सुनील पहल, अनूप गुलिया, सुमित और प्राध्यापिका रजनी मौजूद रही।