फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya College created a stir in the All India Inter-University National Youth Festival

Panipat News: ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में आर्य कॉलेज ने मचाई धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Arya College created a stir in the All India Inter-University National Youth Festival
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में धूम मचा दी। कॉलेज ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में तीन से सात मार्च को आयोजित युवा महोत्सव में आर्य पीजी कॉलेज विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इसमें हरियाणवी फॉक ऑर्केस्ट्रा, स्किट व मिमिक्री में प्रथम, हरियाणवी समूह नृत्य व वन-ऐक्ट प्ले में दूसरा स्थान और थिएटर में ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही महाविद्यालय की टीम ने सांस्कृतिक प्रोसेशन में दूसरा स्थान हासिल किया। ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देशभर से लगभग 130 विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। जिसमें आर्य पीजी कॉलेज ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल कर एक नया खिताब हासिल किया।
विज्ञापन


शनिवार को महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर विजेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर और कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य समेत सभी पदाधिकारियों ने प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, टीम के साथ गए सभी प्राध्यापकों, निर्देशकों व प्रतिभागियों का स्वागत कर जीत की बधाई दी। डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस जीत का श्रेय महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निर्देशक डॉ. रामनिवास, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इंचार्ज मीनाक्षी चौधरी, डॉ. विजय सिंह, नीलू खालसा व सभी स्टाफ सदस्यों की कड़ी मेहनत को दिया। प्रधान सुरेंद्र शिंगला ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेलकूद के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इन सफलताओं का श्रेय प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता के कुशल नेतृत्व व स्टाफ सदस्यों की कड़ी मेहनत को जाता है। महाविद्यालय प्रबंधक समिति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि आर्य पीजी कॉलेज की टीम ने करनाल के जोनल यूथ फेस्टिवल में ओवरऑल ट्रॉफी हासिल करने के बाद इंटर-जोनल में भी ओवरऑल ट्रॉफी जीती। अब ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी जीत का परचम लहराया। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम के 32 में से 28 विद्यार्थी आर्य पीजी कॉलेज के थे। इस अवसर पर उप-प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. सतवीर सिंह, प्रो. अकरम, प्राे. दीक्षा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed