फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arrival and lifting of mustard increased, 492 tonnes purchased

Panipat News: सरसों की आवक और उठान तेज, 492 टन की खरीद की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
Arrival and lifting of mustard increased, 492 tonnes purchased
पानीपत। जिले की मंडियों में सरसों की आवक के साथ खरीद और उठान भी तेज कर दिया है। अब तक 492 टन सरसों की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ 310 टन का उठान कर लिया गया है। हैफेड ने सरसों उत्पादक किसानों के खातों में 71 लाख रुपये की पेमेंट कर दी है। वहीं कई मंडियों में पोर्टल को लेकर परेशानी बनी हुई है। किसान सोमवार को मंडी सरसों लेकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जिले में करीब सात हजार एकड़ में सरसों की फसल थी। मार्च महीने के मध्य में सरसों मंडी में पहुंचने लगी थी। जिले की पानीपत, समालखा व मतलौडा समेत छह मंडियों में सरसों की खरीद की गई। हैफेड सरसों ने इस बार खरीद शुरू की। शुरुआत में मौसम प्रतिकूल होने से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले 10 दिन से मौसम में गर्मी होने पर सरसों की कटाई का कार्य तेज किया गया। रविवार शाम तक जिले में 492 टन सरसों की खरीद की गई। किसान इंद्र सिंह, कृष्ण और चांदराम ने बताया कि इस बार सरसों में अच्छा उत्पादन रहा है। इसका बड़ा कारण पूरा सीजन मौसम अनुकूल रहा। पिछले दिनों मौसम कुछ प्रतिकूल हुआ था। मतलौडा क्षेत्र में सरसों में कुछ नुकसान था।
विज्ञापन

पोर्टल में उलझ रहे किसान
किसानों के सामने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के चलते कुछ परेशानी आ रही है। किसानों को गेट पास नहीं मिल पा रहे हैं। इसी के चलते शनिवार को मतलौडा अनाज मंडी से दस ट्राली सरसों की वापस चली गई थी। किसानों को सोमवार का इंतजार है। वे इसके बाद आगामी कदम उठाएंगे। किसानों का कहना है कि पोर्टल पर छह एकड़ में 30 क्विंटल सरसों का अनुमान लगाकर पोर्टल लेता है। इस बार उत्पादन करीब दोगुना हुआ है। ऐसे में उनके सामने सरसों बेचने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :
रविवार को 184 टन का किया उठान
हैफेड ने अब तक 492 टन सरसों की खरीद की है। इसमें से 310 टन का उठान कर लिया गया है। अकेले रविवार को जिले की मंडियों से 184 टन सरसों का उठान किया गया। यह करीब 63 प्रतिशत है। किसानों को 71 लाख की पेमेंट भी कर दी है।
कृपाल अरोड़ा, डीएम, हैफेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed