फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arrested the smuggler who came to Panipat to buy substances from Assam

असम से कम रेट में मादक पदार्थ खरीद पानीपत में सप्लाई करने की फिराक में घूम रहे तस्कर को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Arrested the smuggler who came to Panipat to buy substances from Assam
पानीपत। सीआईए-3 ने सिवाह अड्डे के पास से एक नशा तस्कर को 510 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी की पहचान सोनीपत के गांव राजपुरा निवासी संदीप के रूप में हुई है। आरोपी संदीप सिवाह बस अड्डे के पास बेग लेकर खड़ा था, गुप्त सूचना पर उसे काबू किया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी संदीप के बेग की तलाशी ली तो अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 510 ग्राम पाया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वह अफीम को पानीपत आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए असम से कम पैसों में खरीद कर लाया था। नशा तस्करों के ठिकानों का पता लगाकर काबू करने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी संदीप को न्यायालय में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed