फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arrested for helping the murderer escape

Panipat News: हत्यारोपी की फरार होने में मदद करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Arrested for helping the murderer escape
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। पुलिस ने सेक्टर-25 स्थित हनुमान चौक पर 17 जून की रात कार की टक्कर मारकर केमिकल कारोबारी सतीश जिंदल की हत्या के मामले में आरोपी उदित मित्तल के फुफेरे भाई सुमित को भी गिरफ्तार कर लिया है। सुमित ने उदित की फरार होने में मदद की थी। सुमित की ही कार लेकर उदित फरार हुआ था। पुलिस ने रिमांड के बाद उदित व सुमित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी उदित ने बताया कि उसने सतीश जिंदल से 2.80 करोड़ रुपये में कोठी खरीदी थी, लेकिन दस्तावेजों में कमी मिलने पर उसने सतीश को कोठी की रजिस्टरी कराने के लिए कहा था। वह आनाकानी कर रहा था। इस पर 17 जून को उसने सतीश को अपनी फैक्टरी बुलाया था।
विज्ञापन

वहां सतीश को कोठी की रजिस्टरी कराने के लिए कहा, सतीश ने उसे कोठी वापस करने की बात कही। उसने सतीश से कहा कि वह कोठी अब तीन करोड़ से अधिक कीमत की हो चुकी है, इसलिए वह अब वर्तमान कीमत पर उसे कोठी लौटाएगा। इस पर उनकी आपस में बहस हो गई और सतीश एक्टिवा पर सवार होकर वापस घर जाने लगा। इसके बाद उसने सुनियोजित तरीके से उसकी कार की टक्कर मारकर हत्या कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
सेक्टर-25 निवासी केमिकल कारोबारी व प्रॉपर्टी कारोबारी सतीश जिंदल को सेक्टर 12 निवासी उदित मित्तल ने 17 जून की शाम को कोठी की चाबी के साथ बुलाया था। कारोबारी सतीश शाम 6:30 बजे घर से अपनी एक्टिवा पर सवार होकर निकल गए थे। रात करीब 8:30 से 9 के बीच हनुमान चौक पर उनको इनोवा गाड़ी सवार उदित मित्तल ने टक्कर मार दी थी। जिससे कारोबारी सतीश की गर्दन धड़ से अलग हो गयी थी। परिजनों ने उदित मित्तल समेत तीन पर कोठी विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया था।

फरार होने में मदद करने पर आरोपी उदित के चचेरे भाई सुमित को भी गिरफ्तार किया गया है। अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है। सुनील कुमार, थाना प्रभारी चांदनी बाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed