फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arrangement for free travel on the first day

पहले दिन हांफी नि:शुल्क यात्रा कराने की व्यवस्था

Sat, 09 Aug 2025 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 03:33 AM IST
विज्ञापन
Arrangement for free travel on the first day
बस स्टैंड पर बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री। संवाद
पानीपत। रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही महिलाओं को नि:शुल्क बस सुविधा देने की व्यवस्था हांफ गई। बहनें एक दिन पहले भाइयों के पास पहुंचने के फेर में पूरा दिन बसों के लिए परेशान रही।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर ही बस में सवार होने के लिए धक्का मुक्की मची रही। इसी तरह की स्थित ट्रेनों में रही। वहीं जीटी रोड पर पूरा दिन लोग जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज व रेलवे ने शनिवार को बेहतर व्यवस्था देने का दावा किया। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा शुक्रवार दोपहर बाद से शुरू हो गई। इस दौरान सिवाह गांव स्थित रोडवेज डिपो में लोकल व दूसरे जिलाें में जाने वाली बसों में भीड़ रही। रोडवेज विभाग ने 134 में 10 बस सर्विस के लिए रखीं। 124 में से 21 बसों को हरिद्वार भेजा गया।
विज्ञापन

इनमें से करीब 20 बसों को लंबे रूट पर लगाया। बाकी बसों को लोकल व दूसरे जिलों के रूटों पर लगाया। सींक और पाथरी रूट पर शाम को पांच बजे जाने वाली बस रद्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी बस छह बजे रूट पर गई। एक बस में दो बसों के यात्री सवार होने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गोहाना, सफीदों, कैराना, शामली, सोनीपत, रोहतक, असंध और सालवन रूट पर बसों की मांग रही।
विशेष मुहूर्त में होगा रक्षाबंधन : पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि सावन माह की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाया जाता है। पूर्णिमा शुक्रवार शाम को शुरू हो गई। रक्षाबंधन शनिवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर विशेष मुहूर्त सुबह 5:39 से दोपहर 1:24 बजे तक रहे। दिन में 1:23 बजे तक रक्षाबंधन का कार्य किया जाएगा। इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य योग व स्थिर योग व्याप्त रहेगा। इस साल राखी बांधने के लिए 7:37 घंटे का समय मिलेगा।
जरूरत पड़ने पर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाएंगे : रेलवे ने रक्षाबंधन पर बहनों को सुरक्षित सफर देने का फैसला लिया है। रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि रक्षाबंधन के लिए शुक्रवार को ही बहनों का आना शुरू हो गया है।

अब दो दिन यात्रियों की आवाजाही ज्यादा रहेगी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को कुछ मिनट ज्यादा समय तक स्टेशन पर ठहराव किया जा सकता है। खासकर सामान्य ट्रेनों में सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। प्लेटफार्म पर खड़ी सवारियों के सवार होने के बाद ही ट्रेन को चलने दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed