Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Around 150,000 devotees will gather at various ghats in Panipat.

छठ महापर्व की तैयारियां तेज: पानीपत के विभिन्न घाटों पर उमड़ेंगे करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Around 150,000 devotees will gather at various ghats in Panipat.
-13 नवंबर को नहाए-खाए के साथ शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व, 15 को संध्या अर्घ्य और 16 को उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार के महापर्व में शहरभर के विभिन्न घाटों पर पूर्वांचल समाज और स्थानीय नागरिकों के करीब डेढ़ लाख परिवारों के शामिल होने की संभावना है। पर्व को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा और स्वच्छता के इंतजामों पर मंथन किया जा रहा है।
पर्व की तैयारी के लिए विभिन्न धार्मिक और सामाजिक समितियों ने घाटों की सफाई और रोशनी की व्यवस्था का जिम्मा संभाल लिया है। पूर्वांचल समन्वय परिवार की ओर से एनएफएल सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर भव्य आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है। छठ महापर्व के दौरान व्रतियों की सुविधा के लिए जिले में दर्जनों स्थानों पर विशेष घाट तैयार किए जा रहे हैं। पूर्वांचल समन्वय परिवार के प्रमुख पीएम सिंह और अवधेश यादव ने बताया कि एनएफएल क्षेत्र के साथ ही सनौली घाट यमुना के पावन तट और समालखा में नारायणा के नजदीक भी हजारों श्रद्धालु सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए जुटेंगे। समितियों के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, गोताखोरों की तैनाती और पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि व्रतधारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


बॉक्स
इन स्थानों पर होगा आयोजन
ड्रेन नंबर-दो बाबरपुर,-ड्रेन नंबर-दो सेक्टर-18 देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज के पास,कुटानी रोड,असंध रोड राजवाहा,सैनी कॉलोनी मनोहर पार्क और रिफाइनरी ददलाना नहर पर पर महापर्व का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजनों की तैयारियों में उपरोक्त स्थलों पर प्रमुख रूप से चंदन मिश्रा और गणेश चौधरी,सुनील झा, आनंद झा, रामबाला कुशवाह, संतोष राऊत, मुकेश झा और अरविंद कुशवाह और अन्य लोग जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
इन तिथियों पर होगा आस्था का अनुष्ठान
-13 नवंबर को नहाए-खाए के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का आरंभ होगा। इसमें व्रती भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करेंगे।
-14 नवंबर को खरना का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा।
-15 नवंबर को अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को पहला संध्या अर्घ्य दिया जाएगा।
-16 नवंबर को उदयगामी (उगते) सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही महापर्व का समापन होगा और व्रती पारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed