फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arogya Bharti will run medicinal plant campaign in every house in the state

Panipat News: आरोग्य भारती प्रदेश में चलाएगा हर घर औषधीय पौधा मुहिम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Arogya Bharti will run medicinal plant campaign in every house in the state
पानीपत/समालखा। आरोग्य भारती हरियाणा पूरे प्रदेश में औषधीय पौधों को लेकर मुहिम चलाएगा। इसके अंतर्गत हर घर पर सदस्य पहुंचेंगे और लोगों को औषधीय पौधों के गुणों के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही कोरोना काल में प्रयुक्त औषधियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

आरोग्य भारती हरियाणा ने प्रदेश स्तर पर चलाई जाने वाली मुहिम को लेकर रविवार को पानीपत के समालखा स्थित पाइट कॉलेज में प्रमुख कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग आयोजित किया। एक दिन के अभ्यास वर्ग में प्रदेश के हर जिला के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां इनकी संख्या करीब 150 रही। मुख्यातिथि आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश पंडित, हरियाणा के प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्र पाल, विभाग संघचालक डॉ. निर्मल खंडेलवाल, उत्तर क्षेत्र सेवा प्रमुख कृष्ण कुमार रहे। अभ्यास वर्ग में मुख्यत आध्यात्मिक स्वास्थ्य, पर्यावरण व व्यसन मुक्ति विषयों पर व्याख्यान दिया गया।
विज्ञापन

आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश पंडित ने कहा कि हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना है। यह समय की जरूरत है। इसको लेकर लोगों को खुद सोचना होगा और एक कदम आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों के फायदे जानने के साथ उनका प्रयोग भी करना होगा। इससे व्यक्ति मजबूत होगा और वह डॉक्टरों से बाहर निकल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. निर्मल खंडेलवाल ने आध्यात्मिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें आध्यात्म में भी रुचि लेनी चाहिए। इसके बिना जीवन मुश्किल है। डॉ. बलकार सिंह ने घर घर औषधीय पौधों के रोपण के लिए मुहिम चलाने का आह्वान किया। डॉ. अरुण जांगड़ा ने व्यसनों के दुष्प्रभाव और बचाव के विभिन्न पहलुओं पर बात की। डॉ. सुनील कुमार ने पर्यावरण सरंक्षण पर बल दिया। इस कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र सेवा प्रमुख कृष्ण कुमार का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष डॉ. पवन गुप्ता, सचिव डॉ. यशपाल आर्य, संगठन मंत्री राहुल जिंदल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मुख्य व्यवस्थापक डॉ. सुनित बजाज ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए हम पिछले दो महीने से तैयारी कर रहे थे। 20 जिलों से कार्यकर्ता इसमें कुछ सीखने के लिए पहुंचे हैं। पाइट ग्रुप के वाइस चेयरमैन ने कहा कि अपने और खुद के स्वास्थ्य की रक्षा का दायित्व हमारा स्वयं का है। पाइट इस क्षेत्र में अपनी भूमिका जिम्मेदारी के साथ निभा रहा है। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभ्यास का शुभारंभ किया और पंफलेट का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed