Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Army ambulance overturned in water filled on the roadside, jawans jumped by breaking glass

Panipat News: सेना की एंबुलेंस सड़क किनारे भरे पानी में पलटी, शीशे तोड़कर कूदे जवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Army ambulance overturned in water filled on the roadside, jawans jumped by breaking glass
पानीपत। सेना की एंबुलेंस नवादा गांव के समीप सड़क किनारे भरे यमुना के पानी में पलट गई। सड़क किनारे करीब 10 फुट पानी लगा था। जवानों ने एंबुलेंस के शीशे तोड़कर जान बचाई। इस दौरान छह-सात जवानों को हल्की चोट भी लगी।
विज्ञापन

सेना के कुछ जवान बुधवार को दोपहर बाद एंबुलेंस में सनौली खुर्द से नवादा पार, तामशाबाद, जलालपुर द्वितीय, पत्थरगढ़ व राणा माजरा गांवों के लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए जा रहे थे। सड़क पर यमुना की बाढ़ का पानी जमा था। सड़क पर कई जगह गड्ढे होने के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सड़क किनारे करीब 10 फुट गड्ढे में जा गिरी। जवान एंबुलेंस के शीशे तोड़कर बाहर निकले। इस दौरान छह-सात जवानों को हल्की चोटें आईं। प्रशासन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टरों की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकाला। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों व ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही इस स्थिति से बाहर निकल सकते हैं। इधर जिले के आधा दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय व एक दूसरे से संपर्क टूट गया है। इन गांवों के स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed