फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   AQI 369: With the fall in the temperature, the smog increased

एक्यूआई 369: सीएक्यूएम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों ने किया फैक्टरियों का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
AQI 369: With the fall in the temperature, the smog increased
पानीपत। अब तापमान के गिरावट के साथ ही स्मॉग बढ़ना शुरू हो चुका है। पिछले चार दिन से रात को स्मॉग हो रही है। बृहस्पतिवार को पानीपत का एक्यूआई 369 दर्ज किया गया है। ये सेहत के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ग्रैप के तीसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को इसराना, समालखा व बापौली क्षेत्र में कोयला संचालित उद्योग बंद रहे। कमिशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की टीम ने भी सेक्टर 29 में फैक्टरियों का निरीक्षण किया है, यहां सभी उद्योग बायोमास पर मिले। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों ने कुराड़ के पास फैक्टरियों का निरीक्षण किया। वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ रहे एक्यूआई के बाद भी एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी व नगर निगम ने सड़कों व पेड़ पौधों पर पानी का छिड़काव शुरू नहीं किया है। कृषि विभाग पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है। खेतों की सेटेलाइट से मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रैप को सख्ती से लागू करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन सभी क्षेत्रीय अधिकारियों, नगर निगम अधिकारियों, एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कड़े कदम उठाने के निर्देश दे चुके हैं। हाईवे पर पानी के छिड़काव के लिए एनएचएआई, स्टेट हाईवे पर पीडब्ल्यूडी व शह की सड़कों पर छिड़काव के लिए नगर निगम को निर्देश दे चुके हैं। बोर्ड की ओर से इन तीनों विभागों को पत्र भी लिखा गया है। 100 किलोवाट से अधिक क्षमता वाले जनरेटर को बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed