{"_id":"66da5cd54193643c6d04278c","slug":"approval-to-start-four-big-projects-worth-rs-144-crore-panipat-news-c-244-1-pnp1004-123802-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निकाय ने आयोग से मांगी 144 करोड़ के चार बड़े प्रोजेक्ट शुरू करवाने की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निकाय ने आयोग से मांगी 144 करोड़ के चार बड़े प्रोजेक्ट शुरू करवाने की मंजूरी
विज्ञापन
पानीपत। आचार संहिता के दौरान शहर के चार बड़े प्रोजेक्ट को चुनाव आयोग से मंजूरी मिल सकती है। नगर निगम की सिफारिश पर शहरी स्थानीय निकाय ने इन कामों को चालू करवाने की चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी है। चूंकि इन बड़े प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सिर्फ वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरु करवाना है। मंजूरी मिलने के बाद शहर के करीब 144 करोड़ रुपये के ये चार प्रोजेक्ट शुरू हो पाएंगे। इनमें 33 करोड़ रुपये का सेक्टर 13-17 में चार आधुनिक रोड बनाने का प्रोेजेक्ट, 42 करोड़ रुपये से इंडोर स्टेडियम बनाने का प्रोजेक्ट, 58 करोड़ रुपये से ऑडिटोरियम बनाने का प्रोजेक्ट और करीब 11 करोड़ से एसी बस्तियों के विकास का प्रोजेक्ट शामिल है।
बॉक्स
सेक्टर 13-17 में आधुनिक रोड का प्रोजेक्ट-
दिव्य नगर योजना के तहत निगम 33.02 करोड़ से सेक्टर 13-17 में चार आधुनिक रोड बनाने जा रहा है। इसका आधा बजट सरकार देगी जबकि आधा निगम देगा। सेक्टर के चारों ओर करीब 5400 मीटर लंबे ये रोड 30 मीटर चौड़े बनाए जाएंगे। इनके दोनों ओर साइकिलिंंग ट्रैक, फुटपाथ, हरियाली, फैंसी पोल डेकोरेटिव लाइटें, डिवाइडर, जेब्रा क्रॉसिंग, ब्रेकर, तारकोल के रोड, निकासी, शौचालय आदि जैसी सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी। पूरे प्रोजेक्ट पर चार मीटर लंबे 900 पोल लगाए जाएंगे। इनपर रंग बिंरगी लाइटें होंगी। ये पोल रोड के बीच के डिवाइडर और दोनों ओर फुटपाथ के पास लगाए जाएंगे। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी चौकों को चैनलाइज करने के लिए एप आधारित यातायात नियंत्रण प्रणाली बनाई जाएगी। इसके अलावा इन रास्तों पर नौ मीटर लंबी 230 स्माई लाइटें लगाई जाएंगी।
बॉक्स
इंडोर स्टेडियम
सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी की जमीन पर तीन साल से लंबित इंडोर स्टेडियम का अब निर्माण अब पूरा हो सकेगा। निगम ने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर और थ्री डी डिजाइन भी तैयार करवा लिया है। इसमें तीरंदाजी, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, स्क्वैश, बैडमिंटन और बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल कोर्ट बनाया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए जिम, हेल्थकेयर सेंटर, योग और फिजियो सेंटर भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां कार पार्किंग, मार्केट भी बनाई जाएगी। सब्जी मंडी की करीब दो एकड़ जमीन पर करीब 42 करोड़ से इसका निर्माण होगा। इसके बजट में 50 प्रतिशत की भागीदारी निगम और बाकी सरकार की रहेगी।
विज्ञापन
बॉक्स
ऑडिटॉरियम
वार्ड 14 के सेक्टर 12 में एसडीवीएम स्कूल के सामने कंडम सामुदायिक केंद्र की करीब एक एकड़ जमीन पर चार मंजिला भव्य वातानुकूलित ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इसी में शहर की सबसे बड़ी लाइब्रेरी और मल्टीपर्पज हॉल भी बनेगा। इसमें एक साथ 810 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं मल्टीपर्पज हॉल में 450 और लाइब्रेरी में होगी 120 बच्चों के बैठने की क्षमता की जाएगी। इस पर करीब 58 करोड़ की लागत आएगी। जिसमें से 90 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार की ओर से जारी किया जाएगा। जबकि 10 प्रतिशत नगर निगम को देना होगा।
बॉक्स
एससी बस्ती
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 28 एससी काॅलोनियों को वीआईपी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस पर नगर निगम करीब 11 करोड़ खर्च करेगा। इन कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। इनमें पीने की पाइपलाइन, सीवरेज, सड़कें, लाइटें उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि 11 करोड़ का ये पहला चरण रहेगा। दूसरे चरण में अन्य करोड़ों रुपये के काम होंगे।
वर्जन:
शहरी स्थानीय निकाय को चारों प्रोजेक्ट के वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करवाने की अनुमति मांगी गई है। निकाय ने इसके लिए आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग से अनुशंसा की है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करवा दिए जाएंगे।
राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर निगम।