{"_id":"6a46d6ad379c66e4da08303d","slug":"apprehended-with-a-scorpio-bearing-a-fake-number-plate-and-chassis-number-panipat-news-c-18-1-knl1004-940593-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फर्जी नंबर प्लेट, चेचिस नंबर लगी स्कॉर्पियो के साथ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फर्जी नंबर प्लेट, चेचिस नंबर लगी स्कॉर्पियो के साथ काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम फर्जी नंबर प्लेट और चेचिस नंबर लगी स्कॉर्पियो-एन गाड़ी के साथ महावटी गांव निवासी तथा हाल कुहाड़ पाना, समालखा के प्रदीप को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गाड़ी बरामद कर थाना समालखा में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
बुधवार को उसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश करेगी।
एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी राकेश ने बताया कि मंगलवार शाम टीम गश्त के दौरान पट्टीकल्याणा गांव क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि महावटी निवासी प्रदीप काले रंग की स्कॉर्पियो-एन में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर महावटी से पट्टीकल्याणा होते हुए समालखा की ओर आएगा। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रुकवाया और चालक से पूछताछ की।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि वाहन पर लगी नंबर प्लेट बिलासपुर गांव निवासी जयदीप के नाम से पंजीकृत है, जिसकी स्कॉर्पियो-एन पहले एक्सीडेंट में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने एक पूरी तरह क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो-एन खरीदी थी। इसके बाद दिल्ली के मायापुरी क्षेत्र में संपर्क कर दूसरी गाड़ी तैयार कराई और उसी का इंजन व चेचिस नंबर बदलकर नई गाड़ी पर अंकित करवा दिया।
प्रदीप ने बताया कि उसने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन को तैयार किया ताकि पुलिस जांच से बच सके और बाद में उसे बेच सके। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।