{"_id":"6a35a7c53c98ecb16f06f919","slug":"appointments-will-be-made-to-22-posts-for-science-and-21-posts-for-mathematics-specialists-panipat-news-c-18-1-knl1004-931889-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विज्ञान के 22, गणित विशेषज्ञ के 21 पदों पर होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विज्ञान के 22, गणित विशेषज्ञ के 21 पदों पर होगी नियुक्ति
Sat, 20 Jun 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। सरकारी स्कूलों में कार्यरत नियमित पीजीटी शिक्षकों के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ और जिला गणित विशेषज्ञ बनने की आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के अनुसार पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब विभाग चयन प्रक्रिया की आगामी तैयारियों में जुट गया है।
शिक्षा विभाग के अनुसार, विज्ञान विशेषज्ञ के 22 और गणित विशेषज्ञ के 21 पदों पर तैनाती की जाएगी। चयनित शिक्षकों की प्रारंभिक नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी, जिसे संतोषजनक कार्य प्रदर्शन के आधार पर एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।
इन पदों के लिए हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत नियमित पीजीटी भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित शिक्षकों को आवेदन का अवसर दिया गया था। पात्रता के लिए संबंधित विषय में कम से कम पांच वर्ष का शिक्षण अनुभव और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अनिवार्य रखा गया था। विभागीय जांच, चार्जशीट और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना कर रहे शिक्षकों को आवेदन की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
पदों का उद्देश्य : शिक्षा विभाग के अनुसार जिला विज्ञान व गणित विशेषज्ञ विद्यालयों में विषय शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने, शिक्षकों को शैक्षणिक सहयोग
प्रदान करने, नवाचार आधारित शिक्षण
पद्धतियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
चयन प्रक्रिया
कुल 40 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
20 अंक विषय-विशेष प्रश्न पत्र के होंगे।
10 अंक रीजनिंग और 10 अंक सामान्य ज्ञान के लिए निर्धारित हैं।
लिखित परीक्षा के बाद 10 अंकों का साक्षात्कार होगा।
मुख्यालय स्तर पर गठित समिति अंतिम चयन करेगी।
विज्ञान और गणित शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।