फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Appointment letters handed over to 15 newly recruited youths; PM Modi's live address from Vigyan Bhawan heard.

Panipat News: 15 नव नियुक्त युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, विज्ञान भवन से पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Appointment letters handed over to 15 newly recruited youths; PM Modi's live address from Vigyan Bhawan heard.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत शुक्रवार शाम एसडी पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 15 नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर सभी ने विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना। कार्यक्रम का आयोजन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से किया गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि रहे, जबकि मेयर कोमल सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनसे देश में रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जन धन योजना जैसी पहलों ने करोड़ों लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा है और इसका सीधा लाभ गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसमें युवाओं की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि ‘विकसित भारत रोजगार योजना’ युवाओं को नए अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान कर रही है। वहीं, हरपाल ढांडा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।


सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी

रीजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर अमित नैन ने ईपीएफओ द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, ईएसआईसी उप निदेशक राजेश यादव, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर विशाल कालिया सहित कॉलेज समिति के अध्यक्ष दिनेश गोयल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed