फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Apply for divisional level competitions by February 28

कैमिकल व्यापारी से ठग ने ऑनलाइन 21 हजार की ठगी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
Apply for divisional level competitions by February 28
केमिकल व्यापारी से ठग ने ऑनलाइन 21 हजार की ठगी की
विज्ञापन

- मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। गांव बिंझौल में व्यापारी से केमिकल खरीदने का झांसा देकर ठग ने 21 हजार रुपये का चूना लगा दिया। ठग ने व्यापारी को विश्वास में लेने के लिए पहले 21 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए। फिर अपने दिन 21 हजार रुपये के साथ ही 21 हजार और निकाल लिए। व्यापारी की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

गांव बिंझौल निवासी जसबीर पुत्र महेंद्र सिंह ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई संदीप के साथ केमिकल का काम करता है। 25 दिसंबर 2021 को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। फोनकर्ता ने उससे दो टन माल की मांग की और उससे कहा कि वह 50 प्रतिशत पेमेंट ऑनलाइन देगा। उसने फोनकर्ता के पास बार कोड भेज दिया। फोनकर्ता ने उसके पास तीन बार में 21 हजार रुपये भेजे। कुछ देर बाद उस व्यक्ति ने 21 हजार रुपये वापस निकाल लिए। इसके अलावा उसने 16 हजार रुपये की निकासी और कर ली। उस व्यक्ति का दोबारा फोन आया। उसने कहा कि वो कोई दूसरा गूगल पे नंबर बताए वो पैसे वापस ट्रांसफर कर देगा। उसने अपने दोस्त विजय का नंबर बता दिया। आरोपी ने उसके खाते से भी पांच हजार रुपये की निकासी कर ली। उसने इस संबंध में पहले खुद आरोपी की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लगा। अब उसने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed