{"_id":"6893ce00d7d862623f057fa4","slug":"applications-for-on-the-spot-counseling-in-iti-will-be-open-from-11th-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141548-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आईटीआई में ऑन दा स्पाॅट काउंसिलिंग के लिए 11 से होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आईटीआई में ऑन दा स्पाॅट काउंसिलिंग के लिए 11 से होंगे आवेदन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अब ऑन द स्पॉट काउंसिलिंग की जाएगी। इसके तहत 11 से 22 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि आईटीआई में इंजीनियरिंग तथा गैर इंजीनियरिंग व्यवसायों में सत्र 2025-26 की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पांचवें चरण के तहत 11 अगस्त से आवेदन किए जाएंगे। इसके बाद 22 अगस्त तक पूर्ण होगा।
उन्होंने बताया कि पांचवे चरण के दाखिला राउंड के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों पर ऑन द स्पॉट काउंसिलिंग में विचार किया जाएगा। पुराने व नए आवेदन पत्रों के आधार पर संयुक्त मेधा सूची तैयार की जाएगी तथा दाखिला पूर्ण रूप से मैरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांचवें चरण की दाखिला प्रक्रिया के तहत 11 अगस्त को रिक्त सीटों की सूची चस्पा की जाएगी। 11 से 22 अगस्त तक नए आवेदन किए जाएंगे।