फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Applications for admission to postgraduate courses will be accepted till tomorrowApplications for admission to postgraduate courses will be accepted till tomorrow

Panipat News: स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए कल तक होंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission to postgraduate courses will be accepted till tomorrowApplications for admission to postgraduate courses will be accepted till tomorrow
मिशन एडमिशन-
विज्ञापन

- स्नातक में कम पड़ीं बीबीए, बीसीए की सीटें, दाखिले के लिए भटक रहे आवेदक
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए अंतिम काउंसिलिंग प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो चुकी है। शहर के प्रमुख महाविद्यालयों में संचालित प्रमुख पाठ्यक्रमों की सभी निर्धारित सीटों पर दाखिला हो चुका है। महाविद्यालयों में बीए, बीकॉम, बीएससी लाइफ साइंस, बीबीए , बीसीए आदि पाठ्यक्रमों में सीटें कम पड़ रही है। सीटें भरने के बावजूद सैकड़ों विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए कॉलेजों के चक्कर काट रहे हैं। दाखिले से वंचित अधिकतर विद्यार्थी हर हाल में रोजगार परख पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने की कोशिश में हैं लेकिन अंतिम काउंसलिंग संपन्न होने के बाद इन विद्यार्थियों की दाखिले की डगर मुश्किल हो गई है। हालांकि विद्यार्थियों के पास दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम से दाखिले की संभावनाएं बनी हैं। वहीं स्नातकोत्तर में 28 तक आवेदन लिए जांएगे।


कॉलेज में रिक्त हैं 40 फीसदी सीटें
दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया और तीसरे चरण की ओपन काउंसिलिंग के बावजूद प्रदेश के महाविद्यालयों में अभी भी 40 कितनी सीटें रिक्त हैं। जिले के 14 महाविद्यालयों में 11260 सीटों में से करीब 70 फीसदी सीटों पर दाखिला हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालयों समेत शहर के कुछ महाविद्यालयों में एकाध पाठ्यक्रमों में कुछ सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन



आईटीआई में दाखिला बेहतर विकल्प
जहां कॉलेजों में काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है जिससे कॉलेजों में दाखिला मिलना मुश्किल है। दूसरी ओर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया जारी है। आईटीआई में अभी करीब 60 फीसदी सीटें रिक्त हैं। आईटीआई संस्थानों में करीब 2400 सीटों पर दाखिला किया जाना है। कॉलेज में दाखिले से वंचित विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला ले अपने कॅरिअर की राह को मजबूत कर सकते हैं। स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 28 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं। 30 जुलाई को पहले प्रोविजनल तथा 31 जुलाई को फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्नातक प्रथम वर्ष में चल रही दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। कॉलेज के विभिन्न पाठ्यक्रम में अधिकतर सीटों पर दाखिला हो चुका है। अब नियमित कक्षाएं जारी रहेंगी।
- डाॅ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed