फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Applications accepted, yet women await first installment

Panipat News: आवेदन स्वीकृत, फिर भी पहली किस्त के इंतजार में महिलाएं

Fri, 12 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 12 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Applications accepted, yet women await first installment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाओं को बड़ी उम्मीद है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता प्रदान की जानी है। जिसमें आवेदन स्वीकृत महिलाएं को अब तक भी पहली किस्त नहीं मिल पाई है। ये महिलाएं पहली किस्त के इंतजार में हैं। इससे महिलाएं परेशान हैं और उन्हें बार-बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
जिन महिलाओं के आवेदन तो लगभग महीने पहले ही स्वीकृत हो चुके हैं लेकिन राशि नहीं आई। ये महिलाएं रोजाना इस उम्मीद में विभाग की ओर रुख कर रही हैं कि शायद आज उनके खाते में योजना की राशि आ जाए।
विज्ञापन

राजनगर की अंजू देवी ने बताया कि उन्हें मैसेज के माध्यम से आवेदन स्वीकृत होने की जानकारी करीब एक महीना पहले मिल चुकी है इसके बावजूद अभी तक उनके बैंक खाते में कोई राशि नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समालखा की सरोज ने बताया कि सारे दस्तावेज जमा कर आवेदन कर दिया था और दो सप्ताह पहले मैसेज भी आ गया कि आवेदन स्वीकृत हो गया है लेकिन आज तक खाते में एक रुपया भी नहीं आया। विभाग से उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा। अधिकारी कहते हैं कि सूची भेजी जा चुकी है और भुगतान प्रक्रिया चल रही है।

जिन महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं, उनकी सूची तैयार कर ली गई है। कुछ मामलों में आधार सीडिंग, बैंक खाते की त्रुटि या डीबीटी संबंधी तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। इन्हें धीरे-धीरे ठीक किया जा रहा है। पात्र महिलाएं परेशान न हो। बार-बार बेवजह विभाग के चक्कर न काटें। पात्र महिलाओं के खातों में धीरे-धीरे राशि भेजी जा रही है।
-डॉ. सोमपाल, जिला प्रबंधक, क्रीड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed