फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Application process for undergraduate courses begins today

Panipat News: स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Application process for undergraduate courses begins today
पानीपत। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होने जा रही है। जिले के 14 प्रमुख कॉलेजों ने कुल 11,130 सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। छात्र 31 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों में बीए कोर्स सबसे अधिक लोकप्रिय बना हुआ है, जिसमें 4,750 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके बाद बीकॉम में 2,640 और बीएससी में 1,880 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

वहीं बीबीए और बीसीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स में सीटों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और कॉलेजों ने छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला शेड्यूल के अनुसार, पहली मेरिट सूची 11 जून को जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों को 12 से 15 जून तक फीस जमा करानी होगी। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची और फिजिकल काउंसलिंग के जरिए बची सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

अभी तक घोषित नहीं हुआ 12वीं का परिणाम : दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद छात्रों के सामने एक बड़ी चुनौती है। हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई का 12वीं कक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।
ऐसे में छात्र असमंजस में हैं कि बिना परिणाम के आवेदन कैसे करें। विभाग के अनुसार, परिणाम आने के बाद छात्र अपने अंक अपडेट कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed