फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Appealed to Panchayat Minister to repair dilapidated house

Panipat News: पंचायत मंत्री से जर्जर मकान बनाने की लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Appealed to Panchayat Minister to repair dilapidated house
पानीपत। पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने मंगलवार को बाबरपुर और कचरौली में ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनी। उनके सामने 70 शिकायत पहुंची। इनमें जर्जर मकान बनवाने, बिजली, पानी, फैमिली आईडी या अन्य रोजमर्रा से जुड़ी शिकायतें रहीं। उन्होंने अधिकतर शिकायतों का मौके पर समाधान किया और बाकी को संबंधित अधिकारियों को समाधान के आदेश दिए। उन्होंने इसके साथ पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

झज्जर के गांव माजरी से धर्मवीर पंचायत मंत्री के दरबार में पहुंचे। उन्होंने सामुदायिक भवन की चहारदीवारी, सामुदायिक भवन में टीन शेड, गोघाट व व्यायामशाला के हाल के निर्माण और गद्दे लगाने की मांग की। पूर्व जिला पार्षद रंजिता कौशिक ने मंत्री से खेतों के रास्ते पक्के कराने का अनुरोध किया। पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि अब सरकार ने पूरे प्रशासन को उनकी समस्याओं के निदान के लिए उनके दरवाजे पर ही भेजा है। इसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। हर गांव में हर वर्ग के लोग अपनी निजी और सामूहिक समस्याओं को लेकर भी पहुंच रहे है। जिनका मौके पर निदान किया जा रहा है। लोगों में सरकार के प्रति विश्वास जगा है। बाबरपुर वासी पिंकी ने खस्ता हाल मकान बनवाने की मांग की। ब्लाक समिति के वार्ड-10 सदस्य संदीप ने मंत्री के समक्ष वार्ड की समस्याओं को रखा। वाल्मीकि चौपाल बनवाने की मांग की। कचरौली निवासी रोशन लाल ने पेयजल उसके नल तक न पहुंच पाने की समस्या रखी।
विज्ञापन

बाबरपुर की शीला देवी ने अपने मकान को पक्का कराने की मंत्री से मांग की। उन्होंने बताया कि उनका मकान जर्जर हालत में है व कभी भी गिर सकता है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि उनकी समस्या पर गौर किया जाएगा व इसे संबंधित विभाग को समाधान के लिए कहा। इस मौके पर पंचायत विभाग के एक्सईएन प्रदीप, बिजली निगम एसडीओ नरेंद्र जागलान, सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश, माकेर्टिंग बोर्ड के एसडीओ खिलाड़ी, प्रिंसिपल डॉ. रविंद्र व गुलाब पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed